• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Huawei Watch FIT 3: फुल चार्ज में 10 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Watch FIT 3: फुल चार्ज में 10 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Watch FIT 3 के मिडनाइट ब्लैक, नेबुला पिंक, मून व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन के लिए भारत में कीमत 14,999 रुपये, जबकि नायलॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ग्रे कलर की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।

Huawei Watch FIT 3: फुल चार्ज में 10 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Huawei

ख़ास बातें
  • मिडनाइट ब्लैक, नेबुला पिंक, मून व्हाइट और ग्रीन कलर की कीमत Rs 14,999 है
  • नायलॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ग्रे कलर की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है
  • इसमें 1.82 इंच का राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार AMOLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
Huawei Watch FIT 3 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच को पिछले साल के मध्य में कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब लंबे इंतजार के बाद हुवावे ने इसे भारत में पेश किया है। नई हुवावे वॉच में राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार डिस्प्‍ले है और कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनैस 1500 निट्स तक जाती है। यह 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड के साथ आती है और 10 दिनों तक बैटरी लाइफ ऑफर करने का दावा करती है। क्विक चार्ज फीचर भी है, जो सिर्फ 10 मिनट में वॉच को पूरे दिन के लिए रेडी करने का दावा करता है। 
 

Huawei Watch FIT 3 price in India, sale offers

Huawei Watch FIT 3 के मिडनाइट ब्लैक, नेबुला पिंक, मून व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन के लिए भारत में कीमत 14,999 रुपये, जबकि नायलॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ग्रे कलर की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच Amazon और Flipkart से खरीदी जा सकती है। हालांकि, खबर लिखते समय तक Amazon.in पर स्मार्टवॉच को 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया था।
 

Huawei Watch FIT 3 specifications, features

Huawei Watch FIT 3 में 1.82 इंच का राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार AMOLED डिस्‍प्‍ले है। उसकी पीक ब्राइटनैस 1500 निट्स है। पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच का वजन बिना स्‍ट्रैप के सिर्फ 26 ग्राम है, जिससे इसे हर वक्‍त पहनना आरामदायक हो जाता है। Watch Fit 3 में हुवावे का ट्रू सीन 5.5 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्‍टम है। दावा किया गया है कि यह एक्सरसाइज के दौरान सटीक हार्ट रेट मापता है। 

ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल (SpO2) को भी यह कैलकुलेट करता है। नई हुवावे वॉच को पहनकर सोने पर यह यूजर की नींद को भी परखती है। 100 से ज्‍यादा वर्कआउट मोड इसमें दिए गए हैं। इनमें ट्रैक रन मोड भी शामिल है जो वॉच में मौजूद बिल्‍ट-इन जीपीएस का इस्‍तेमाल करके एकदम सटीक कदमों को नापता है। 

Huawei Watch FIT 3 में ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है। वॉच से म्‍यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। रियलटाइम रिमांडर्स भी इसमें मिल जाते हैं। वॉच को पहनकर पानी में तैरा जा सकता है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले (AOD) की सुविधा इसमें दी गई है। Watch FIT 3 को लेकर दावा किया गया है कि इसकी बैटरी चुन‍िंदा सिचुएशंस में 10 दिनों तक चल जाती है। हालांकि ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले के साथ यह 4 दिन टिकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »