HUAWEI Watch GT 5 Pro स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, ECG भी करेगी

HUAWEI Watch GT 5 Pro : चीनी ब्रैंड हुवावे ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी नई स्‍मार्टवॉच HUAWEI Watch GT 5 Pro को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह 46mm मॉडल में 1.43 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले में आती है।

HUAWEI Watch GT 5 Pro स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, ECG भी करेगी

Photo Credit: Amazon

HUAWEI Watch GT 5 Pro में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें गोल्‍फ, डाइविंग शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • HUAWEI Watch GT 5 Pro स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 29999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं इसमें
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड हुवावे (HUAWEI) ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी नई स्‍मार्टवॉच HUAWEI Watch GT 5 Pro को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह 46mm मॉडल में 1.43 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले में आती है। कंपनी स्‍पोर्ट्स एडिशन और टाइटेनियम वर्जन लेकर आई है। नई वॉच में 14 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा है। 60 से ज्‍यादा इंडिकेटर्स हैं, जो आपकी हेल्‍थ को ट्रैक‍ करेंगे। यह वॉच ईसीजी भी एनालाइज करती है। इसमें 100 से अधिक स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 
 

HUAWEI Watch GT 5 Pro Price in India 

HUAWEI Watch GT 5 Pro के स्‍पोर्ट्स एडिशन की कीमत जिसमें ब्‍लैक सिलिकॉन स्‍ट्रैप मिलता है, 29999 रुपये है। इसका टाइटेनियम स्‍ट्रैप वाला क्‍लासिक एडिशन 39999 रुपये में लिया जा सकेगा। यह Flipkart और Amazon पर उपलब्‍ध है। 
 

HUAWEI Watch GT 5 Pro Specifications, features  

HUAWEI WATCH GT 5 Pro को गोलाकार डायल में लाया गया है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 466×466 पिक्‍सल्‍स है। वॉच की बिल्‍ड क्‍वॉलिटी भी सॉलिड नजर आती है। इसमें ढेर सारे सेंसर्स जैसे- एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, ईसीजी सेंसर आदि मिलते हैं। 

HUAWEI Watch GT 5 Pro में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें गोल्‍फ, डाइविंग शामिल हैं। दावा है कि यह वॉच ईसीजी एनालाइज कर सकती है। महिलाओं की हेल्‍थ टटोल सकती है। नींद का गुणाभाग कर सकती है। वॉच को आकर्षक बनाता है इसमें दिया गया है रोटेटिंग क्राउन और एक साइड बटन और कई तरह के टास्‍क में भी काम आता है। 

HUAWEI Watch GT 5 Pro काम करेगी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज पर। इसे पहनकर पानी में 5 मीटर गहराई तक गोता लगाया जा सकता है। जीपीएस, ब्‍लूटूथ की सुविधा है। वॉच से कॉल की जा सकती है और टेक्‍स्‍ट का रिप्‍लाई किया जा सकता है। इसमें कॉलिंग के लिए स्‍पीकर और माइक दोनों दिए गए हैं। 

दावा है कि वॉच की मैक्सिमम बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में 14 दिन है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले पर यह 5 दिनों तक टिकती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Strap ColourBlack, Titanium
Display Size36mm
Compatible OSAndroid 9.0 and above, iOS 13.0 and above
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »