Huawei Watch D2 Ambulatory Blood Pressure Monitoring (ABPM) ऑफर करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें रियल-टाइम सिंगल-लीड ECG डेटा मिलता है
Photo Credit: Huawei
भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है।
Huawei ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टवॉच Huawei Watch D2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के लिए एडवांस फीचर्स के साथ आती है। Huawei Watch D2 में 1.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 480x408 पिक्सल है और यह 1,500nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले Always-on Display (AOD) मोड के साथ आता है और इसमें 26mm का मैकेनिकल एयरबैग दिया गया है। डिवाइस का बॉडी फ्रेम एल्युमिनियम अलॉय से बना है और इसे IP68 रेटिंग मिली है।
भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है। हालांकि कंपनी ने इसे 33,499 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर 5 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है और इसे Amazon, Flipkart और Rtcindia.net वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Watch D2 में 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 480x408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1,500nits पीक ब्राइटनेस है। इसमें Always-on Display मोड भी शामिल है। डिजाइन के लिहाज से यह एल्युमिनियम अलॉय से बनी है और इसमें 26mm का मैकेनिकल एयरबैग मिलता है। इसके अलावा वॉच को IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है।
हेल्थ फीचर्स में यह वॉच Ambulatory Blood Pressure Monitoring (ABPM) ऑफर करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें रियल-टाइम सिंगल-लीड ECG डेटा मिलता है जो अनियमित हार्ट रिदम और संभावित अरिद्मिया डिटेक्ट करने में मदद करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसे यूरोप के CE-MDR मेडिकल डिवाइस सर्टिफिकेशन के साथ-साथ चीन की नेशनल प्रोडक्ट एडमिनिस्ट्रेशन से भी सर्टिफिकेशन मिला है।
Huawei Watch D2 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस डिटेक्शन और आर्टेरियल स्टिफनेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वॉच यूजर्स को पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर्स और हेल्थ रिपोर्ट भी प्रोवाइड करती है।
Huawei Watch D2 Android और iOS दोनों डिवाइसों के साथ कम्पैटिबल है और इसे Huawei Health ऐप से पेयर किया जा सकता है। इसमें यूजर्स सीधे कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं और कॉल लॉग्स देख सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन्स, कॉल अलर्ट्स और वेदर अपडेट्स भी दिखते हैं।
फिटनेस के लिए इसमें 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं और यूजर्स वॉच फेस को ऐप के जरिए कस्टमाइज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह वॉच सामान्य यूसेज में 7 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिससे चार्जिंग टाइम कम हो जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत