• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 11.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 7700mAh बैटरी वाला Huawei MatePad 11.5 (2024) टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

11.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 7700mAh बैटरी वाला Huawei MatePad 11.5 (2024) टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

टैब में पेपरमैट टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। दावा है कि इससे आरामदायक व्‍यूइंग अनुभव होता है खासतौर पर जब टैब को लंबे समय तक इस्‍तेमाल किया जाए।

11.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 7700mAh बैटरी वाला Huawei MatePad 11.5 (2024) टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

Huawei MatePad 11.5 (2024) को तीन कलर ऑप्‍शंस- आईलैंड ब्‍लू, फ्रॉस्‍ट सिल्‍वर और स्‍पेस ग्रे में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad 11.5 2024 हुआ चीन में पेश
  • 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है डिस्‍प्‍ले में
  • 7700एमएएच की बैटरी है, जो 30W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
Huawei MatePad 11.5 (2024) Launched : हुवावे ने एक नया टैबलेट MatePad 11.5 (2024) पेश किया है। इसका 11.5 इंच का डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और उसमें 2200×1440 रेजॉलूशन के साथ क्रि‍स्‍प डिस्‍प्‍ले मिलता है। टैब में पेपरमैट टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। दावा है कि इससे आरामदायक व्‍यूइंग अनुभव होता है खासतौर पर जब टैब को लंबे समय तक इस्‍तेमाल किया जाए। नए हुवावे टैब में 7700एमएएच की बैटरी है, जो 30W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Huawei MatePad 11.5 (2024) Price 

Huawei MatePad 11.5 (2024) को तीन कलर ऑप्‍शंस- आईलैंड ब्‍लू, फ्रॉस्‍ट सिल्‍वर और स्‍पेस ग्रे में लाया गया है। इसके दाम बेस मॉडल के लिए 1699 युआन (लगभग 20,044 रुपये) से शुरू होते हैं। पेपरमैट एडिशन 2099 युआन (24,763 रुपये) का है। 
 

Huawei MatePad 11.5 (2024) features, specifications 

Huawei MatePad 11.5 (2024) में 11.5 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह 2200×1440 पिक्‍सल रेजॉलूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। एंड्रॉयड ओएस की बजाय यह हुवावे के HarmonyOS 4.2 पर चलता है। टैब में 13 एमपी का रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7700एमएएच की बैटरी है, जो 30W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हुवावे से जुड़ी अन्‍य खबरों में Huawei Mate 70 सीरीज को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि Huawei Mate 70 Pro में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा। सिक्‍योर फेशियल रेक्‍ग्‍न‍िशन के लिए इसमें 3D ToF टेक्‍नॉलजी मौजूद होगी। इसके अलावा अल्‍ट्रासॉनिक इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

लीक में यह भी सुझाव है कि प्रो मॉडल में 50MP का मेन कैमरा सेंसर 1/1.3 इंच साइज के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक अच्‍छा टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्‍मीद है, जोकि 50MP का पेरिस्‍कोप लेंस होगा। यह 3.5x का ऑप्टिकल जूम ऑफर कर सकता है और इसमें टेलिफोटो मैक्रो मोड मिलेगा। याद रहे कि इससे पहले आए Mate 60 Pro में 48MP का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  3. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  4. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  5. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  7. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  8. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  9. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »