Hmd Leak

Hmd Leak - ख़बरें

  • लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
    एक लीक के अनुसार, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया गया है कि कंपनी पहले भी इस डील पर बातचीत कर चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल HMD या Microsoft की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो Lumia ब्रांड की वापसी की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि HMD भविष्य में Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी या नहीं।
  • वापस आ रही है एक दौर की फेवरेट Nokia Asha सीरीज? डिजाइन देखकर ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें
    HMD Global कथित तौर पर Asha ब्रांड को फिर से बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। एक लीक रिपोर्ट में HMD Asha 505 और Asha 305 की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Asha 505 में 5 इंच HD डिस्प्ले, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 3000mAh बैटरी और Android 14 Go Edition मिल सकता है। फोन का डिजाइन पुराने Nokia Lumia 830 से प्रेरित बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
  • 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
    Nokia Asha 305 फिर से लौट रहा है! कंपनी का यह फोन अब HMD पेश करने जा रही है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। HMD Asha 305 के नाम से यह लॉन्च हो सकता है। फोन 14 साल के बाद मार्केट में आ रहा है।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • न 4G न 5G, HMD Pulse 2+ में मिलेगी 4.5G कनेक्टिविटी! लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
    HMD का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2+ लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। ताजा लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.7-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T615 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है, जिसे 4GB और 6GB RAM ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल HMD ने इन लीक स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।
  • HMD Pulse 2 के नाम से आ रहा है 'बजट' स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स!
    HMD के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2 के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 6.7-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन 5,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग और Android 15 OS के साथ आ सकता है।
  • सस्ते स्मार्टफोन HMD Vibe 2 में होंगे 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स! लॉन्च से पहले खुलासा
    HMD Vibe 2 के स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर लीक हो गए हैं। फोन में Unisoc T7200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ में 4GB रैम बताई गई है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज के अलावा 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी यूजर को मिलेगा। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 0.8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में डेप्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है।
  • HMD Vibe 2 लॉन्च होगा 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ!
    HMD Vibe 2 जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। HMD Vibe 2 में 6.67 इंच का OLED पैनल होगा। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। HMD फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज होगी।
  • HMD Hyper में होगा 50MP सेल्‍फी कैमरा, 8GB रैम, OLED डिस्‍प्‍ले
    HMD एक नई डिवाइस HMD Hyper पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले लीक्‍स में दावा किया गया था कि फोन में 120Hz का OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिजाइन भी सामने आया था, जिसमें येलो कलर वेरिएंट शामिल था। अब पता चला है कि यह टेल, रेड और ग्रे कलर्स में भी आ सकता है। फोन में 50 एमपी का सेल्‍फी कैमरा होगा। मेन कैमरा भी 50 एमपी का होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा।
  • HMD Tab Lite टैबलेट 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, प्राइस लीक
    HMD Tab Lite में रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Nokia 9.3 PureView हो सकता है 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, और भी जानकारी लीक
    Nokia 9.3 PureView स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। HMD Global ने नोकिया 9.3 प्योरव्यू के दस से अधिक प्रोटोटाइप बनाए हैं और कंपनी 20-मेगापिक्सल, 24-मेगापिक्सल और 48-मेगापिक्सल सेंसर को भी टेस्ट कर रही है।
  • Nokia 8 आधिकारिक वेबसाइट पर दिखा, आज हो सकता है लॉन्च
    नोकिया 8 की कई लीक तस्वीरों के बाद, कंपनी ने आधिकारिक साइट पर नोकिया 8 के बारे में जानकारी मिल गई है। नोकिया की वेबसाइट से फोन के संभावित लॉन्च के बारे में भी संकेत मिले हैं।
  • 2017 में लॉन्च होने वाले Nokia एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में यह पता चला
    पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 पेश किए जाने का इंतज़ार है। इस बीच ताज़ा जानकारी 2017 में लॉन्च होने वाले नोकिया ब्रांड के सभी स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में आई है।
  • Nokia 9 का डिज़ाइन लीक, ऐसा हो सकता है डुअल कैमरा सेटअप
    एचएमडी ग्लोबल के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में जानकारी पहले भी लीक हुई है। ताज़ा रिपोर्ट में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए Nokia 9 के डिज़ाइन का खुलासा किया गया है। दरअसल, नोकिया 9 कथित कवर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं।
  • Nokia 9 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम
    नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, एचएमडी ग्लोबल अपने हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 लॉन्च करने की तैयारी में है। अभी तक आईं लीक के मुताबिक, नोकिया 9 एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। और अब एक नई बेंचमार्क लिस्टिंग से भी यही जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »