2017 में लॉन्च होने वाले Nokia एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में यह पता चला

पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 पेश किए जाने का इंतज़ार है। इस बीच ताज़ा जानकारी 2017 में लॉन्च होने वाले नोकिया ब्रांड के सभी स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में आई है।

2017 में लॉन्च होने वाले Nokia एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में यह पता चला
ख़ास बातें
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 पेश किए जाने का इंतज़ार है
  • नोकिया ब्रांड के सभी स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली
  • इनमें से कई प्रोसेसर का ज़िक्र पुरानी रिपोर्ट में भी हो चुका है
विज्ञापन
पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 पेश किए जाने का इंतज़ार है। इस बीच ताज़ा जानकारी 2017 में लॉन्च होने वाले नोकिया ब्रांड के सभी स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में आई है। इनमें से कई प्रोसेसर का ज़िक्र पुरानी रिपोर्ट में भी हो चुका है। यह भी पता चला है कि कंपनी इस साल के अंत तक बजट सेगमेंट में भी एक फोन लॉन्च करेगी।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में क्रमशः स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे। यह रिपोर्ट नोकियापावरयूज़र ने दी है।

गौर करने वाली बात है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 को पेश कर चुकी है। लेकिन अब नोकिया 2 के बारे में पता चला है। इसमें स्नैपड्रैगन 202 चिपसेट या मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है।

आपने पहले भी पढ़ा होगा कि नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में लीक हुए कवर से यह भी पता चला कि इसमें पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा और यह कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आएगा।

इसके अन्य स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड 7.1.1 और 5.3 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले शामिल हैं। स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि नोकिया 9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »