Nokia 8 आधिकारिक वेबसाइट पर दिखा, आज हो सकता है लॉन्च

नोकिया 8 की कई लीक तस्वीरों के बाद, कंपनी ने आधिकारिक साइट पर नोकिया 8 के बारे में जानकारी मिल गई है। नोकिया की वेबसाइट से फोन के संभावित लॉन्च के बारे में भी संकेत मिले हैं।

Nokia 8 आधिकारिक वेबसाइट पर दिखा, आज हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
नोकिया 8 की कई लीक तस्वीरों के बाद, कंपनी ने आधिकारिक साइट पर नोकिया 8 के बारे में जानकारी मिल गई है। नोकिया की वेबसाइट से फोन के संभावित लॉन्च के बारे में भी संकेत मिले हैं। Nokia 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर देखा गया जिससे फोन के जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर आज की संभावित लॉन्च की तारीख़ का खुलासा हुआ है।

नोकिया 8 को कंपनी की आधिकारिक चीन की वेबसाइट पर देखा गया। सोशल साइट बायदू पर भी एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। इससे नोकिया 8 के अगले हिस्से के वैसे ही डिज़ाइन का खुलासा होता है जैसा पहले लीक हुई तस्वीर में दिखा था। नोकिया 8 में आगे की तरफ़ एक होम बटन, एक ब्लू कलर बॉडी और ऊपर व नीचे बेज़ल देखे जा सकते हैं। होम बटन के दोनों तरफ़ कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं।

फोन के लॉक स्क्रीन पर एक तारीख़ लिखी है, और इससे संकेत मिलते हैं कि नोकिया 8 आज लॉन्च हो सकता है। इससे फोन को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की पिछली ख़बरों का खंडन होता है। नोकिया 8 के बारे में लगभग सभी जानकारियां पहले ही लीक चुकी हैं और एचएमडी ग्लोबल द्वारा फोन को आधिकरिक तौर पर लॉन्च किए जाने तक इंतज़ार करना होगा।

नोकिया 8 की कीमत
ब्लू कलर वेरिएंट के अलावा, हाल ही में फोन का एक सिल्वर कलर वेरिएंट भी लीक हुआ है। नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होने की उम्मीद है। इस फोन में एक मेटल बॉडी और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। फोन में ज़ेसिस ब्रांड के लेंस होने का खुलासा हुआ है। इसी महीने एचएमडी ग्लोबल और ज़ेसिस की साझेदारी के ऐलान के बाद यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें ज़ेसिस लेंस होने का पता चला है।

नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 8 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। फोन में 5.3 इचं क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है लेकिन फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में दो 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे होंगे जो कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ आएंगे जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »