नोकिया 3310 का नया वेरिएंट सीरीज़ 30+ पर चलेगा: रिपोर्ट

नोकिया 3310 का नया वेरिएंट सीरीज़ 30+ पर चलेगा: रिपोर्ट
विज्ञापन
जैसा कि हमने बताया कि एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3310 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। अब इस डिवाइस के बारे में नई जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। नई जानकारी से पता चलता है कि नोकिया 3310 में एक कलर स्क्रीन होगा और इसमें सीरीज़ 30+ यूज़र इंटरफेस होगा। नोकिया का इवेंट एमडब्ल्यूसी में भारतीय समयानुसार रविवार को रात 9 बजे शुरू होगा।

नोकिया 3310 के बारे में नई जानकारी का खुलसा जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दी है। इसके मुताबिक, आने वाला फोन नोकिया सीरीज़ 30+ यूज़र इंटरफेस होगा। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल दिसंबर में नोकिया 150 मोबाइल लॉन्च किया था। इससे पहले 2013 में नोकिया 108 लॉन्च किया गया था। पहले लगाए गए अनुमान के मुताबिक, ब्लास ने बताया कि नए फ़ीचर फोन में कलर डिस्प्ले होगा और इसमें एक मोनोक्रोम स्क्रीन दिया जा सकता है।

इसके अलावा इवान ब्लास ने खुलासा किया कि इस फ़ीचर फोन को स्वैप किए जा सकतने वाले फेसप्लेट्स के साथ कई कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की आकृति के बारे में बात करें तो ब्लास ने बताया कि इस फोन का डिज़ाइन नोकिया 3310 और नए नोकिय 150 का मिश्रण होगा। यह फोन क्लासिक फोन की तरह दिखेगा जिसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।

एक ताजा लीक के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल जो कि नोकिया ब्रांड नाम से फोन बनाती और बेचती है। कंपनी, नए फोन में ओरिजिनल नोकिया 3310 फोन का डिज़ाइन रखने की कोशिश करेगी ताकि लोगों की फोन से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो सकें। लीक के मुताबिक, फोन का डिस्प्ले बड़ा होगा और इसमें एक फिज़िकल कीबोर्ड होगा जिसका साइज़ और बनावट ओरिजिनल से बदली हुई होगी।

नोकिया 3310 के नए वेरिएंट के 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) में लॉन्च होने की ख़बरें हैं और इसे रविवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में होने वाले इवेंट के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को रेड, यलो और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल, ब्रिटेन में नए फ़ीचर फोन को बेचने के लिए कारफोन वेयरहाउस के साथ साझेदारी कर सकती है।

नए नोकिया 3310 के अलावा, नोकिया के दो बजट डिवाइसस नोकिया 3 और नोकिया 5 भी रविवार को लॉन्च कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी द्वारा नोकिया 6 की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता की जानकारी दे सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »