नोकिया 2017 में लॉन्च करेगी 5 नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन: रिपोर्ट

नोकिया 2017 में लॉन्च करेगी 5 नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नोकिया के नए वेरिएंट में 5 इंच स्क्रीन साइज़ से 5.7 इंच तक स्क्रीन होगा
  • इनमें नोकिया डी1सी शामिल हैं
  • नोकिया के फोन सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के तहत एचएमडी ग्लोबल अगले साल की शुरुआत में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन स्मार्टफोन और नोकिया की स्मार्टफोन बाजार में वापसी को लेकर लगातार लीक व रिपोर्ट में ख़बरें आती जा रही हैं। अभी तक ख़बरें आईं थीं कि एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में नोकिया ब्रांड वाले एंट्री-लेवल, मिड-रेंज और हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। अब एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि एचएमडी ग्लोबल 2017 की दूसरी और तीसरी तिमाही में चार नए फोन पेश करेगी जिनमें से एक नोकिया डी1सी हो सकता है।

ऐसा लगता है कि एचएमडी ग्लोबल 2017 में नोकिया ब्रांड वाले 5 स्मार्टफोन पेश करेगी। डिजिटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि चार नए स्मार्टफोन में 5 से 5.7 इंच तक स्क्रीन साइज़ होगा और ये क्वाडएचडी या फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आएंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि, सेंचुरी टेक्नोलॉजी (सीटीसी) और इनोलक्स, एफटीएच मोबाइल के साथ मिलकर प्रोडक्शन पार्टनर के तौर पर आने वाले फोन के लिए पैनल की सप्लाई करेंगी।

नोकिया ब्रांड वाले सबसे पहले स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल द्वारा एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च करने का पता चला है। इसके अलावा चर्चित नोकिया डी1सी के एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद है। नोकिया डी1सी एक मिड-रेंज डिवाइस हो सकता है जिसके मेमोरी व डिस्प्ले आधारित दो वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा एक दूसरे लीक में नोकिया ई1 नाम के एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के लॉन्च होने का पता भी चला है।

इस बीच, एचएमडी ग्लोबल एमडब्ल्यूी 2017 में नोकिया ब्रांड वाले फ्लैगशिप फोन को भी पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और ज़ेसिस लेंस के साथ 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है।

एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में अभी दो महीने बाकी हैं और तब तक नोकिया के इन फोन को लेकर और जानकारी मिलने की उम्मीद है। इन कथित डिवाइस के बारे में एचएमडी ग्लोबल या नोकिया ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए इस बारे में किसी सटीक जानकारी के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »