Nokia 9 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम

नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, एचएमडी ग्लोबल अपने हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 लॉन्च करने की तैयारी में है। अभी तक आईं लीक के मुताबिक, नोकिया 9 एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। और अब एक नई बेंचमार्क लिस्टिंग से भी यही जानकारी सामने आई है।

Nokia 9 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 को अंतुतू लिस्टिंग पर देखा गया है
  • फोन में स्नैपड्रैगनन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होने का पता चला है
  • फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
विज्ञापन
नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, एचएमडी ग्लोबल अपने हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 लॉन्च करने की तैयारी में है। अभी तक आईं लीक के मुताबिक, नोकिया 9 एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। और अब एक नई बेंचमार्क लिस्टिंग से भी यही जानकारी सामने आई है।

आने वाले Nokia 9 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट अंतुतू पर देखा गया है। इस साइट पर स्मार्टफोन को मॉडल नंबर टीए-1004 नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का पता चला है। फोन में क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 4 जीबी रैम व एड्रेनो 540 जीपीयू हो सकता है। इससे पहले भी हैंडसेट के बारे में लीक हुए स्पेसिफिकेशन नई जानकारी से मिलते हैं। हालांकि, इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग से फोन में 8 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था, हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी निश्चित नहीं है। लेकिन हो सकता है कि कंपनी आने वाले नोकिया स्मार्टफोन को एक से ज़्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च करे।

अंतुतू लिस्टिंग से नोकिया 9 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरों के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है लेकिन इससे पहले ऐसी कोई ख़बर नहीं आई है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 9 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और क्विक चार्ज 4.0 तकनीक हो सकती है। नोकिया 9 में आगे की तरफ़ होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट किए जाने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि फोन एक बेज़ेल-लेस फ्लैगशिप होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »