Nokia 9.3 PureView हो सकता है 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, और भी जानकारी लीक

Nokia 9.3 PureView फ्लैगशिप ओआईएस के साथ आ सकता है, लेकिन केवल एक कैमरा सेंसर इसको सपोर्ट करेगा। कथित नोकिया 9.3 प्योरव्यू के क्वालकॉम Snapdragon 865 चिपसेट से लैस होने की भी जानकारी है।

Nokia 9.3 PureView हो सकता है 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, और भी जानकारी लीक

Nokia 9.3 PureView इस साल के मध्या या अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Nokia 9.3 PureView हो सकता है Snapdragon 865 चिपसेट से लैस
  • स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिए जाने की भी खबर
  • रियर कैमरा सेटअप हो सकता है Nokia 9 PureView के समान
विज्ञापन
Nokia 9.3 PureView को में 120Hz डिस्प्ले और 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आने की खबर है। Nokia 9 PureView के अपग्रेड कहे जा रहे इस फोन में पिछले मॉडल की तरह ही कई रियर सेंसर होंगे और इनमें से एक सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एचएमडी ग्लोबल शुरुआत में इस आगामी नोकिया फ्लैगशिप को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कोराण इस इवेंट को रद्द कर दिया गया।

टिप्सटर Nokia anew ने HMD Global के आगामी फ्लैगशिप के बारे में जानकारी साझा की है। कथित तौर पर नोकिया 9.3 प्योरव्यू कहे जाने वाले इस फोन में सैमसंग का 108-मेगापिक्सल सेंसर या सोनी का 64-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होने का दावा किया गया है। इनमें से एक सेंसर को फ्लैगशिप फोन में दिया जा सकता है और इसका उपयोग वीडियो शूटिंग के लिए किया जाएगा। टिपस्टर ने जानकारी साझा की है कि एचएमडी ग्लोबल के सीपीओ जूहो सरविकास फोन में कई सेंसर के एक साथ काम करने की प्रणाली को छोड़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि इसमें केवल 108-मेगापिक्सल सेंसर काम करे।

Nokia anew ने यह भी इशारा दिया है कि नोकिया फ्लैगशिप ओआईएस के साथ आ सकता है, लेकिन केवल एक कैमरा सेंसर इसको सपोर्ट करेगा। इसके अलावा टिपस्टर कहता है कि कथित Nokia 9.3 PureView स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह बताया गया है कि HMD Global ने नोकिया 9.3 प्योरव्यू के दस से अधिक प्रोटोटाइप बनाए हैं और कंपनी 20-मेगापिक्सल, 24-मेगापिक्सल और 48-मेगापिक्सल सेंसर को भी टेस्ट कर रही है।

आपूर्ति चेन में रुकावट के कारण नोकिया 9.3 प्योरव्यू 2020 के मध्य में या साल के अंत में लॉन्च होने की खबर है। Nokia 9.3 PureView के क्वालकॉम Snapdragon 865 चिपसेट से लैस होने की भी जानकारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »