• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • HMD Tab Lite टैबलेट 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, प्राइस लीक

HMD Tab Lite टैबलेट 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, प्राइस लीक

HMD Tab Lite कंपनी की ओर से अफॉर्डेबल प्राइसिंग पर लॉन्च हो सकता है।

HMD Tab Lite टैबलेट 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, प्राइस लीक

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD Tab Lite टैबटलेट Unisoc T610 चिपसेट से लैस है।

ख़ास बातें
  • HMD Tab Lite लॉन्च से पहले लीक हो गया है।
  • यह टैबटलेट Unisoc T610 चिपसेट से लैस है।
  • डिवाइस में 5500एमएएच बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
HMD Tab Lite कंपनी का अपकमिंग टैबलेट है जो लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। लीक में इसके स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ प्राइसिंग का भी खुलासा किया गया है। HMD Tab Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 5500एमएएच बैटरी कैपिसिटी दी गई है। डिवाइस में 64 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

HMD Tab Lite लॉन्च से पहले लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @smashx_60 ने इस टैब के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस लीक होने का दावा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक टैबलेट में 8.7 इंच का IPS डिस्प्ले होगा जिसमें 1340x800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसके डिजाइन की बात करें तो टैबलेट में राउंड एज डिजाइन दिया गया है। बेजल्स भी असमान हैं। 

यह टैबटलेट Unisoc T610 चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में 4 जीबी रैम दी गई है, और 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। डिवाइस में 5500एमएएच बैटरी दी गई है। यह 18 वाट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जैसा कि पहले बताया गया है। इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 4G सेल्युलर कनेक्टिविटी भी होगी। 

HMD Tab Lite कंपनी की ओर से अफॉर्डेबल प्राइसिंग पर लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि इसकी संभावित कीमत 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) हो सकती है। यह Nokia T10 का सक्ससेर हो सकता है जिसमें 8 इंच का डिस्प्ले है, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट Unisoc T606 चिपसेट के साथ आता है। इसमें भी 5500एमएएच बैटरी दी गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »