HMD Vibe 2 लॉन्च होगा 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ!

HMD Vibe 2 में 6.67 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है।

HMD Vibe 2 लॉन्च होगा 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ!

HMD Vibe में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
HMD कथित रूप से नए स्मार्टफोन HMD Vibe 2 पर काम कर रही है जिसके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। यह फोन इससे पहले आए HMD Vibe का सक्सेसर होगा। HMD Vibe 2 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा लेकिन पुराने मॉडल से कई अपग्रेड्स लेकर आएगा। फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। फोन में 8GB रैम होगी। यह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को एक्सपेंड कर सकेगा। आइए जानते हैं सभी खास बातें इस अपकमिंग फोन के बारे में। 

HMD Vibe 2 जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। HMD Meme की ओर से ये स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। HMD Vibe 2 में 6.67 इंच का OLED पैनल होगा। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। HDR10 का सपोर्ट भी इसमें बताया गया है। 

HMD फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज होगी। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।  

कैमरा की बात करें तो फोन में मेन सेंसर 50MP का होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर यहां दिया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है। 

इससे पहले आए HMD Vibe की बात करें तो फोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। फोन में 3 जीबी, या 6 जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है। यह 4000mAh बैटरी के साथ आता है। जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अपकमिंग Vibe 2 तुलनात्मक रूप से बड़े अपग्रेड्स के साथ आने वाला है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »