Hero

Hero - ख़बरें

  • Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
    Flipkart साइट धीरे-धीरे Flipkart Freedom Sale में लाइव होने वाली डील्स का खुलासा कर रहा है। इन डील्स से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेल के दौरान कितना डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, सटीक कीमत सेल शुरू होने पर ही मालूम होगी। अगर आप अपने लिए कोई नई मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसमें काफी बचत हो सकती है।
  • Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। VX2 Go FB में 6 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 128 किलोमीटर की है। VX2 Go FB की टॉप-स्पीड 70 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को DC फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से लगभग 65 मिनटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिससे 4.4 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी मिलती है। Hero Motocorp ने बताया है कि VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की फुल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 187 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हीरो मोटोकॉर्प 1 kW का पोर्टेबल चार्जर देगी, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
    Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर
    TVS Motor ने बीते महीने यानी फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। सरकार के Vahan पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि फरवरी में कुल 101,059 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हुए। इनमें से TVS Motor के व्हीकल 29,231 थे जो कि मार्केट शेयर का 28.9 यानी 29 प्रतिशत के लगभग है।
  • Reliance Jio ने Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान किए लॉन्च, Google Gemini Pro के फायदे मिलेंगे फ्री
    Reliance Jio ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • GoPro लाई धांसू एक्शन कैमरा, AI गिम्बल! 8K वीडियो, लम्बी बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    GoPro ने अपने पोर्टफोलियो में नया GoPro MAX2 8K 360 कैमरा जोड़ा है जो धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही गोप्रो ने LIT HERO एक्शन कैमरा भी लॉन्च किया है। तीसरा प्रोडक्ट Fluid Pro AI गिम्बल है जो आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। GoPro MAX2 8K तक वीडियो शूट कर सकता है और 360 डिग्री रिकॉर्डिंग कर सकता है। GoPro Lit Hero एक्शन कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो शूट कर सकता है और 60fps पर रिकॉर्डिंग करता है। इसके साथ ही प्रो AI गिम्बल भी मार्केट में उतारा गया है।
  • Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर अब लंबी बैटरी गारंटी, बायबैक ऑफर और फास्ट-चार्जिंग सब्सक्रिप्शन! जानें सभी नए बेनिफिट्स
    Vida Electric ने EV खरीददारों को राहत देने के लिए एक नया सर्विस पैकेज लॉन्च किया है। इसमें 5 साल/75,000 किमी की एक्सटेंडेड वारंटी, 5 साल/60,000 किमी की बैटरी गारंटी, 67.5% तक Assured Buyback और Vida Edge कनेक्टिविटी पैक मिलेगा। साथ ही, कंपनी 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है। नई सर्विसेज Vida डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
  • Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, जानें प्राइस, रेंज
    यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स - VX2 Plus और VX2 Go में लाया गया है। इनके BaaS विकल्प के साथ प्राइसेज क्रमशः 54,490 रुपये और 64,990 रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। BaaS के विकल्प के बिना इन वेरिएंट्स के प्राइसेज बढ़ जाएंगे। इनके लिए BaaS प्लान की शुरुआत 0.96 रुपये प्रति किलोमीटर से होगी। इसमें 4.3 इंच LCD यूनिट और 4.3 इंच TFT स्क्रीन दी गई है।
  • Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!
    कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे।
  • Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी की EV सेल्स 175 प्रतिशत बढ़ी
    कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था। इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है।
  • Rs 32,000 तक सस्ता हुआ Hero MotoCorp का Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां से ऑनलाइन खरीदें
    Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida ने अपने V2 स्कूटर की कीमत में कटौती कर दी है। Vida के मुताबिक, Vida V2 Lite अब 74,000 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 96,000 रुपये थी। यह करीब 22,000 रुपये की कटौती है। वहीं, Vida V2 Plus की कीमत 1,15,000 रुपये से घटाकर 82,800 कर दी गई है, यानी इसमें 32,000 रुपये कम किए गए हैं। वहीं, सबसे कम, लेकिन अहम कटौती V2 Pro में हुई है, जो अब करीब 14,700 रुपये सस्ता, यानी 1,20,000 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक इन कीमतों को कंपनी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं और वहीं से इन्हें बुक कर सकते हैं।

Hero - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »