• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Hero Splendor को बनाया वेंडिंग मशीन, ATM कार्ड लगाओ, हेडलाइट से निकलेगी कोल्ड ड्रिंक! देखें वीडियो

Hero Splendor को बनाया वेंडिंग मशीन, ATM कार्ड लगाओ, हेडलाइट से निकलेगी कोल्ड ड्रिंक! देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक डेबिट कार्ड को बाइक के एक हिस्से में डालता है और कुछ नवंबर दबाता है और बाइक एक गिलास में ड्रिंक निकालती है।

Hero Splendor को बनाया वेंडिंग मशीन, ATM कार्ड लगाओ, हेडलाइट से निकलेगी कोल्ड ड्रिंक! देखें वीडियो

Photo Credit: Instagram (@sirswal.sanjay)

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है
  • इसे अभी तक 32.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है
  • शख्स बाइक की हेडलाइट में एक डेबिट कार्ड डालकर कोल्ड ड्रिंक निकाल रहा है
विज्ञापन
भारत में कई बार व्हीकल मॉडिफिकेशन के कुछ अतरंगी उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिलचस्प मॉडिफिकेशन देखने को मिला है। Hero Splendor भारतीय की चहेती मोटरसाइकिल है, जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। एक युवक ने इस मोटरसाइकिल को कोल्ड ड्रिंक निकालने वाली वेंडिंग मशीन बना डाला है। बाइक को कुछ इस तरह मॉडिफाई किया गया है कि इसमें ATM कार्ड लगाया जाता है और सामने की ओर से कोल्ड ड्रिंक निकलती है।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स को उसकी Hero Splendor के साथ देखा जा सकता है। यह कोई आम स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि इसे कुछ इस प्रकार मॉडिफाई किया गया है कि यह एक वेंडिंग मशीन की तरह काम करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक डेबिट कार्ड को बाइक के एक हिस्से में डालता है और कुछ बटन दबाता है और बाइक एक गिलास में ड्रिंक निकालती है।

कार्ड डालने की जगह हेडलाइट के हिस्से में बनाई गई है और इसमें ठीक ATM की तरह ही कार्ड अपने आप अंदर जाता दिखाई देता है। हेडलाइट के ऊपर नंबर बोर्ड है, जहां शख्स अमाउंट डालता है। इसके बाद, वह हेडलाइट के पास अपना ग्लास पकड़ता है और वहां बने छेद से कोल्ड ड्रिंक जैसा पेय निकलता है।
 
वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इसे अभी तक 32.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इसपर 3 लाख से अधिक कमेंट मौजूद हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "कुछ भी हो सकता है।" एक अन्य ने मजाक में कहा, "बाइक: मेरी शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।" किसी ने पूछा, "क्या वह शराब बनाने की मशीन नहीं है?"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »