• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!

Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!

इससे कस्टमर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के वास्तविक इस्तेमाल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बैटरी की स्थिति या उसे बदलने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी

Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!

इससे कस्टमर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के वास्तविक इस्तेमाल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे

ख़ास बातें
  • इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन होगा
  • हीरो मोटोकॉर्प के Vida का चार्जिंग से जुड़ा इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अफोर्डेबल बनाने की तैयारी की है। इस कड़ी में कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे। इसमें प्रतिदिन और मासिक इस्तेमाल दोनों प्रकार के इस्तेमाल के तरीकों के आधार पर सब्सक्रिप्शन प्लांस की रेंज होगी। इससे कस्टमर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के वास्तविक इस्तेमाल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बैटरी की स्थिति या उसे बदलने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में BaaS का विकल्प MG Motor ने पिछले वर्ष  Windsor EV के साथ शुरू किया था। इससे इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का शुरुआती प्राइस घट गया है। हालांकि, इसके साथ प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होता है। इस विकल्प को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले कुछ महीनों से Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV है। 

हीरो मोटोकॉर्प के Vida का चार्जिंग से जुड़ा इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 100 से अधिक शहरों में 3,600 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस और 500 से अधिक सर्विस प्वाइंट शामिल हैं। Vida VX2 के प्राइस और सब्सक्रिप्शन प्लांस के बारे में जानकारी जल्द दी जा सकती है। कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प के Vida ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। कंपनी ने बताया था कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है। कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इसकी पहले से मौजूद V2 और हाल ही में पेश की गई Z सीरीज से कुछ अलग हो सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »