• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक Splendor से लेकर 6 नए ई स्कूटर मॉडल्स तक, अगले 2 साल में Hero MotorCorp लॉन्च करेगी कई टू व्हीलर्स

इलेक्ट्रिक Splendor से लेकर 6 नए ई-स्कूटर मॉडल्स तक, अगले 2 साल में Hero MotorCorp लॉन्च करेगी कई टू-व्हीलर्स

स्कूटर सेगमेंट में, Hero MotoCorp ने 1 लाख रुपये से कम कीमत पर Vida V2 (आंतरिक कोडनेम ACPC) को शामिल करके अपने Vida पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

इलेक्ट्रिक Splendor से लेकर 6 नए ई-स्कूटर मॉडल्स तक, अगले 2 साल में Hero MotorCorp लॉन्च करेगी कई टू-व्हीलर्स
ख़ास बातें
  • कंपनी की अगले 2-3 वर्षों में आधा दर्जन नए ईवी मॉडल लॉन्च करने की तैयारी
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने पर भी विचार
  • प्रोडक्ट जयपुर में Hero की CIT फैसेलिटी में डेवलप किया जा रहा है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Hero MotoCorp अगले कुछ वर्षों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइनअप का बड़े पैमाने पर विस्तार करने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी की प्लानिंग में 2027 तक स्कूटर और मोटरसाइकिलों में छह नए मॉडल को शामिल करना है, जो विभिन्न प्राइस सेगमेंट और मार्केट्स को टार्गेट करेंगे। इतना ही नहीं, बताया गया है कि AEDA प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर (Splendor Electric) को भी लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है और इसके 2027 में भारत में कदम रखने की उम्मीद है। कंपनी ने कथित तौर पर 2 लाख वार्षिक यूनिट का टार्गेट सेट किया है। हीरो कम कीमत वाले Vida स्कूटर (ACPC और ACPD) और हाई परफॉर्मेंस EV मोटरसाइकिल भी डेवलप कर रही है, जिसमें 2026 में Lynx डर्ट बाइक और 2027 में मेनस्ट्रीम मॉडल शामिल हैं।

ऑटोकार प्रोफेशनल के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक अहम कदम उठाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले 2-3 वर्षों में कथित तौर पर आधा दर्जन नए ईवी मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें एंट्री-लेवल स्कूटर से लेकर हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तक की बड़ी रेंज शामिल है। इनमें से सबसे अहम लंबे समय से अफवाहों में बनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने का कदम होगा, जिसे कोडनेम AEDA के तहत डेवलप किया जा रहा है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि यह प्रोडक्ट जयपुर में Hero की CIT फैसेलिटी में डेवलप किया जा रहा है। कंपनी इसे 2027 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और यह भी बताया गया है कि Hero का लक्ष्य 2 लाख वार्षिक यूनिट्स का प्रोडक्शन है। कंपनी ADZA प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है, जो स्टाइल पसंद करने वाले और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक खरीदारों के लिए 150cc और 250cc के समान पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होंगी।

स्कूटर सेगमेंट में, Hero ने 1 लाख रुपये से कम कीमत पर Vida V2 (आंतरिक कोडनेम ACPC) को शामिल करके अपने Vida पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑटोकार प्रोफेशनल के अनुसार, Hero का लक्ष्य 2025 के फेस्टिव सीजन तक मंथली EV प्रोडक्शन को वर्तमान में 7,000 यूनिट्स से बढ़ाकर 20,000 यूनिट्स तक पहुंचाने का है।

कंपनी की प्लानिंग में एक डर्ट बाइक ईवी, Lynx भी शामिल है, जिसे मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट के लिए 10,000 यूनिट्स की मामूली वार्षिक मात्रा के साथ 2026 में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। Hero 2027 में मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें पेश करने की तैयारी भी कर रही है।

इसके अलावा, यूएस-आधारित Zero Motorcycles के साथ Hero का सहयोग 2026-27 तक 500cc-600cc रेंज में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल लाएगा, जिसका लक्ष्य 330-500 यूनिट्स की मासिक नंबर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »