Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग

इससे पहले Samsung Galaxy A57 5G को Bluetooth SIG से सर्टिफिकेशन मिला था। इससे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में डुअल SIM हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल SIM हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A27 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की यह जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Erencan Yılmaz (@erenylmaz075) ने बताया है कि इंटरेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) पर Samsung Galaxy A27 5G के इंटरनेशनल और अमेरिकी वेरिएंट्स की मॉडल नंबर क्रमशः - SM-A276B/DS और SM-A276U के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले Samsung Galaxy A57 5G को Bluetooth SIG से सर्टिफिकेशन मिला था। इससे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM हो सकता है। BIS पर भी Samsung Galaxy A57 5G की लिस्टिंग हुई है। आगामी स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 दिया गया है।  यह Android 15 पर बेस्ड Samsung वन UI 7 पर चलता है।  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। सैमसंग की 'A' सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »