Google Io

Google Io - ख़बरें

  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
    Google ने Maps प्लेटफॉर्म में Gemini AI आधारित नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें Ask Maps नाम का नया फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Immersive Navigation नाम का नया नेविगेशन सिस्टम भी पेश किया है, जिसमें 3D विजुअल्स और ज्यादा स्पष्ट रूट गाइडेंस मिलेगा। Google के मुताबिक यह Maps का पिछले एक दशक में सबसे बड़ा नेविगेशन अपडेट है और इसे चरणबद्ध तरीके से Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।
  • Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
    Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Google I O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन और ऑनलाइन दोनों फॉर्मेट में होगा। कंपनी के मुताबिक इस दौरान Gemini, Android और अन्य प्रोडक्ट्स में AI से जुड़े नए अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी AI मुख्य फोकस में रहने की उम्मीद है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google CEO Sundar Pichai भारत में India AI Impact Summit में भाग ले रहे हैं।
  • AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन
    दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच AQI चेक करना अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। Google Search, Google Maps, Weather ऐप्स और सरकारी Sameer ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स से यूजर्स अपने इलाके की हवा की क्वालिटी रियल-टाइम में देख सकते हैं। अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके AQI की सही स्थिति समझना खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में ज्यादा जरूरी हो गया है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • बिना इंटरनेट Google Maps कैसे करें उपयोग, ये है पूरा तरीका
    गूगल मैप्स को बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकता है। ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए Google Maps ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा, क्योंकि ब्राउजर वर्जन बिना इंटरनेट काम नहीं करता है। वहीं एंड्रॉयड और गूगल फोन में बाय डिफॉल्ट मैप्स ऐप आता है। वहीं iOS यूजर्स को ऐप डाउनलोड करना होगा और Google अकाउंट के जरिए लॉगि करना होगा। आप ऐप स्टोर से इसे फ्री में डाउलनोड कर सकते हैं।
  • Google ने पलट दिया गेम! अब Android से iPhone में चुटकी में शेयर कर सकेंगे फाइल
    Google ने वो कर दिखाया है जिसका इंतजार एंड्रॉयड यूजर सालों से कर रहे थे। कंपनी ने फाइल शेयरिंग की एक बड़ी समस्या का हल ढूंढ निकाला है। दरअसल अब से पहले Android से iPhone में फाइल शेयर करना बहुत मुश्किल भरा काम था। लेकिन गूगल ने अपने Quick Share में एक नया अपडेट जारी किया है जिससे अब Airdrop करना संभव हो सकेगा। कंपनी ने यह फीचर फिलहाल Pixel सीरीज के लिए जारी किया है।
  • Google का दावा: लाखों रुपये वाले iPhone से ज्यादा सुरक्षित हैं Android स्मार्टफोन!
    Google ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान YouGov के साथ साझेदारी में एक सर्वे किया। स्पैम और स्कैम टेक्स्ट को लेकर कंपनी ने जो आंकड़े इकट्ठे किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। सर्वे आधारित आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में पाया गया है कि iPhone के मुकाबले एंड्रॉयड यूजर्स को स्कैम टेक्स्ट मैसेज रिसीव होने की संभावना 58 प्रतिशत कम थी। वहीं, पिक्सल यूजर्स में यह संभावना 96% कम पाई गई।
  • iPhone 17 Pro vs Google Pixel 10 Pro vs Xiaomi 15 Ultra: खरीदने से पहले जानें कौन है बेहतर
    Apple iPhone 17 Pro का मुकाबला Google Pixel 10 Pro और Xiaomi 15 Ultra से हो रहा है। iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर है, वहीं Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर और Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,99 रुपये है। वहीं Xiaomi 15 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
  • AI से बने कंटेंट की चुटकी में होगी पहचान! Google लाई SynthID Detector AI टूल, ऐसे करता है काम
    Google ने SynthID Detector के नाम से नया AI टूल पेश कर दिया है जो एआई द्वारा जेनरेट किए गए कंटेंट की पहचान कर लेगा। हालांकि अभी यह टेस्टिंग फेज में है। कंपनी का कहना है कि यह इसके AI मॉडल्स की मदद से बनाए गए मल्टीमोडाल कंटेंट का पता भी लगाएगा और उसकी पहचान भी करेगा। इससे ऑडियो, वीडियो, इमेज, टेक्स्ट आदि की पहचान की जा सकेगी।
  • Google I/O 2025 Announcements: AI एडिटिंग ऐप Flow से लेकर Android XR तक, 15 सबसे बड़ी अनाउंसमेंट्स
    Google I/O 2025 Announcements: इवेंट में इस बार AI और Android के इकोसिस्टम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। Gemini AI, Android 16 और Project Astra जैसे इनिशिएटिव्स ने यह साफ कर दिया कि Google अब सिर्फ टूल्स नहीं, बल्कि एक इंटेलिजेंट और इमर्सिव डिजिटल एक्सपीरियंस की दिशा में बढ़ रहा है। चाहे वो स्मार्टग्लासेस हों, 3D वीडियो कॉलिंग या AI से चलने वाले कोडिंग असिस्टेंट, हर प्रोडक्ट में AI का डीप इंटीग्रेशन दिखा। हमनें यहां Google I/O 2025 के 15 सबसे अहम अनाउंसमेंट्स बताए है।
  • Google I/O 2025: Gmail देगा अब पहले से भी स्मार्ट रिप्लाई, कॉपी करेगा आपकी टोन! जानें कैसे
    गूगल की ईमेल सर्विस Gmail अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगी क्योंकि इसके स्मार्ट-रिप्लाई अब और स्मार्ट तरीके से काम करेंगे। कंपनी ने जीमेल में Gemini का इंट‍िग्रेशन किया है जो आपके इन-बॉक्स में से जानकारी जुटा सकेगा और पता लगा लेगा कि आप सामने वाले को किस अंदाज में रिप्लाई करते हैं। इसके बाद स्मार्ट रिप्लाई भी उसी अंदाज में आपके लिए ऑटोमैटिक रिप्लाई देगा।
  • Google I/O 2025: गूगल का AI Overviews फीचर अब 200 से ज्यादा देशों में, 40 भाषाओं का सपोर्ट
    Google ने अपने AI Overviews फीचर की पहुंच अब दुनिया 200 देशों तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अब इस फीचर में 40 भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है। नए अपडेट के साथ AI Overviews अब कई और भाषाओं जैसे अरबी, चाइनीज, मलय, उर्दू और अन्य कई को सपोर्ट करेगा। जिसके बाद यूजर्स अपने देश की लोकल भाषाओं में टेक्स्ट देख पाएंगे, और टॉपिक का क्विक ऑवरव्यू कर पाएंगे।
  • Google I/O 2025: फिल्ममेकिंग होगी आसान, आया नया AI वीडियो टूल Flow
    Google I/O 2025 में Google ने नया AI पावर्ड टूल Flow पेश किया है। टूल खासतौर पर फिल्ममेकर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए है। यह नया मॉडल गूगल के कई एडवांस्ड AI मॉडल्स को साथ लेकर आता है। जिसके कारण क्रिएटिव वर्क जैसे स्टोरीटेलिंग पहले से ज्यादा आसान, तेज और पहले से ज्यादा सिनेमेटिक हो जाएगी। यह गूगल के कई एडवांस्ड AI मॉडल्स जैसे Veo, Imagen और Gemini को साथ लेकर आता है।
  • Google I/O 2025 Highlights: स्मार्ट ग्लासेस, Android XR, Gemini 2.5 Pro और बहुत कुछ
    Google I/O 2025 Highlights: Google के सबसे बड़े इवेंट में इस बार बात सिर्फ मोबाइल या सर्च की नहीं हुई, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में भी नए तड़के लगे। इसके साथ ही Google पहली बार अपने नए XR ऑपरेटिंग सिस्टम Android XR से पर्दा उठाया, जो खासतौर पर एक्सटेंडेड रियलिटी डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। यानी गूगल पूरे जोर-शोर से AR और VR के फ्यूचर में कूदने वाली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »