• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • iPhone से Android में डेटा शेयर होगा चुटकी में, Google Quick Share को लेकर बड़ा अपडेट!

iPhone से Android में डेटा शेयर होगा चुटकी में, Google Quick Share को लेकर बड़ा अपडेट!

Google कथित तौर पर अपने शेयरिंग टूल Quick Share को iOS में लेकर आ सकती है।

iPhone से Android में डेटा शेयर होगा चुटकी में, Google Quick Share को लेकर बड़ा अपडेट!

Google अपने शेयरिंग फीचर Quick Share को iOS में लेकर आने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • Google अपने शेयरिंग फीचर Quick Share को iOS तक एक्सपेंड कर सकती है
  • एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Quick Share एक पॉपुलर डेटा शेयरिंग टूल है
  • यह एक सिक्योर लोकल नेटवर्क के माध्यम से काम करता है
विज्ञापन
iPhone से एंड्रॉयड फोन में डेटा शेयरिंग अब और आसान हो सकती है। यानी यूजर्स चुटकियों में अपने एंड्रॉयड फोन से iPhone में फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे, इसी तरह iPhone से Android फोन में भी फाइल, फोटो, वीडियो शेयर कर सकेंगे। कथित तौर पर Google अपने शेयरिंग फीचर Quick Share को iOS तक एक्सपेंड कर सकती है जिसके बाद आईफोन और एंड्रॉयड में डेटा शेयर करना बहुत आसान और तेज हो जाएगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Google अपने शेयरिंग फीचर Quick Share को iOS में लेकर आने की तैयारी कर रही है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड एक्सपर्ट्स को एक संकेत मिला है जिसके अनुसार गूगल क्विक शेयर फाइल शेयरिंग टूल को iOS और macOS में भी ला सकती है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Quick Share एक पॉपुलर डेटा शेयरिंग टूल है जो क्रोमबुक और विंडो पीसी में भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। यह एक सिक्योर लोकल नेटवर्क के माध्यम से काम करता है और डेटा शेयरिंग को बहुत सरल बनाता है।  

Apple प्लेटफॉर्म पर यह फीचर उपलब्ध नहीं है जिसके चलते यूजर्स को अपने एपल डिवाइसेज से एंड्रॉयड में डेटा भेजना बहुत मुश्किल काम लगता है। लेटेस्ट API अपडेट इशारा करता है कि यह फीचर अब iOS में भी आ सकता है। इससे पहले इस टूल को Nearby Share कहा जाता है जो कि अब Quick Share के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, API में हालिया बग फिक्स बताता है कि कंपनी iOS में इसका एक्पेंशन कर सकती है। 

Google की Nearby रिपॉजिट्री खुलासा करती है कि यहां एक कमेंट में सर्विस एक्सपेंशन का इशारा मिलता है। इस कमेंट में लिखा गया है कि iOS और macOS के लिए डिवाइस नेम Quick Share के इस्तेमाल हेतु सही तरीके से काम कर रहा है। हालांकि कमेंट यह पुष्टि नहीं करता है कि Quick Share ऐप iOS और macOS के लिए तैयार हो चुका है। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि गूगल भविष्य में इसे लागू करने के लिए एक पृष्ठभूमि जरूर तैयार कर रही है। 

Quick Share को Apple के कठिन इकोसिस्टम में लागू करना आसान नहीं होगा। कंपनी को एपल स्टोर की गाइडलाइन्स और कंपनी की कठिन पॉलिसी को फॉलो करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »