Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 Pro और Xiaomi 15 Ultra से हो रही है।
Photo Credit: Apple/Google /Xiaomi
iPhone 17 Pro vs Google Pixel 10 Pro vs Xiaomi 15 Ultra
Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 Pro और Xiaomi 15 Ultra से हो रही है। iPhone 17 Pro में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 15 Ultra ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको iPhone 17 Pro, Google Pixel 10 Pro और Xiaomi 15 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,34,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,54,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। जबकि Google Pixel 10 Pro के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं Xiaomi 15 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
डिस्प्ले
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। वहीं Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले आती है, जिसका 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर आता है। वहीं Xiaomi 15 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone 17 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 26 पर काम करता है। वहीं Google Pixel 10 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Xiaomi 15 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
iPhone 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Google Pixel 10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी में 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और f/1.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
डाइमेंशन
iPhone 17 Pro की चौड़ाई 71.9 मिमी, ऊंचाई 150 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 204 ग्राम है। वहीं Google Pixel 10 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है। जबकि Xiaomi 15 Ultra की लंबाई 161.30 मिमी, चौड़ाई 75.30 मिमी, मोटाई 9.35 मिमी और वजन 226 ग्राम है।
कनेक्टिविटी
iPhone 17 Pro में 5जी, वाई-फाई 7, जीपीएस, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं Google Pixel 10 Pro में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है। जबकि Xiaomi 15 Ultra में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी, स्टारलिंक और सैटेलाइट कम्युनिकेशन शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी