• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google I/O 2025: Gmail देगा अब पहले से भी स्मार्ट रिप्लाई, कॉपी करेगा आपकी टोन! जानें कैसे

Google I/O 2025: Gmail देगा अब पहले से भी स्मार्ट रिप्लाई, कॉपी करेगा आपकी टोन! जानें कैसे

कंपनी ने जीमेल में Gemini का इंट‍िग्रेशन किया है जो आपके इन-बॉक्स में से जानकारी जुटा सकेगा

Google I/O 2025: Gmail देगा अब पहले से भी स्मार्ट रिप्लाई, कॉपी करेगा आपकी टोन! जानें कैसे

गूगल की ईमेल सर्विस Gmail अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगी

ख़ास बातें
  • यह एक ऐसा फीचर है जो आपके ईमेल के लिए एक संभावित उत्तर सुझाता है।
  • Gemini के आ जाने से यह आपके जीमेल इनबॉक्स से भी जानकारी ले सकेगा।
  • इस जानकारी के आधार पर यह आपके टोन, और स्टाइल में रिप्लाई दे सकेगा।
विज्ञापन
Google I/O 2025 में कंपनी कई घोषणाएं की हैं जो गूगल ऐप यूजर्स के लिए जिंदगी को पहले से ज्यादा आसान बना देंगी। ऐसा ही कुछ Gmail में भी होने जा रहा है। गूगल की ईमेल सर्विस Gmail अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगी क्योंकि इसके स्मार्ट-रिप्लाई अब और स्मार्ट तरीके से काम करेंगे। कंपनी ने जीमेल में Gemini का इंट‍िग्रेशन किया है जो आपके इन-बॉक्स में से जानकारी जुटा सकेगा और पता लगा लेगा कि आप सामने वाले को किस अंदाज में रिप्लाई करते हैं। इसके बाद स्मार्ट रिप्लाई भी उसी अंदाज में आपके लिए ऑटोमैटिक रिप्लाई देगा। 

Gmail का स्मार्ट रिप्लाई फीचर एक ऐसा फीचर है जो आपके ईमेल के लिए एक संभावित उत्तर सुझाता है। लेकिन अब Gemini के आ जाने से यह आपके जीमेल इनबॉक्स से भी जानकारी इकट्ठा कर सकेगा। साथ ही गूगल ड्राइव से भी इन्फॉर्मेशन ले लेगा। इस जानकारी के आधार पर यह आपके टोन, और स्टाइल में रिप्लाई दे सकेगा। 

गूगल ने पिछले साल स्मार्ट रिप्लाई के लिए contextual अपग्रेड जारी किया था। इस अपग्रेड के तहत पहले से ज्यादा लम्बे उत्तर स्मार्ट रिप्लाई में जाने लगे। लेकिन तब भी ये रिप्लाई केवल आपके जीमेल थ्रैड आधारित जानकारी के आधार पर ही रेस्पॉन्स भेजते थे। लेकिन नए बदलावों के बाद अब भेजे जाने वाले उत्तर में पहले से ज्यादा प्रासंगिकता मिलेगी। यह सिर्फ एक शॉर्ट रिप्लाई नहीं होगा। 

इसके पीछे गूगल का विचार यह है कि Gemini अब उस सिचुएशन को समझ सकता है जिसके आधार पर आप रिप्लाई देना चाहते हैं। यह खुद ही दूसरी फाइल्स को खंगाल डालता है और लम्बे लम्बे थ्रेड्स को पढ़ लेता है ताकि रेस्पॉन्स में भेजी गई सभी जानकारी सही हो। जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं, उसके आधार पर स्मार्ट रिप्लाई अब टोन और स्टाइल का भी ख्याल रख सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने मैनेजर को कोई ईमेल लिख रहे हैं तो यह ज्यादा फॉर्मल रिप्लाई का सुझाव देगा। अगर आप अपने दोस्त के साथ बात कर रहे हैं तो यह कैजुअल टेक्स्ट सुझाएगा। 

स्मार्ट रिप्लाई सबसे पहले वेब, iOS और Android पर अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। उसके बाद जुलाई में Google Labs में अल्फा में लॉन्च किया जाएगा। इस साल की तीसरी तिमाही में यह फीचर आम तौर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »