Event

Event - ख़बरें

  • OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
    OnePlus Ace 6 Ultra का लॉन्च 28 अप्रैल को है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट की घोषणा कर दी है। यह फोन कंपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च का समय शाम को 7 बजे रखा गया है। OnePlus Ace 6 Ultra में धांसू फीचर्स वाला डिस्प्ले होगा। फोन 6.78 इंच के फ्लैट डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं
    March 2026 में अंतरिक्ष के अंदर कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएँ होने जा रही हैं। हाल ही में ग्रहों की परेड आसमान में दिखाई दी थी। अगर आपने 28 फरवरी की वह परेड देखने में चूक कर दी है तो निराश न हों। मार्च 2026 भी खगोलीय घटनाओं से भरा है।
  • Apple खोलेगी 2 मार्च को अपना पिटारा! iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें
    Apple आने वाली तारीख 2 मार्च को मार्केट में एक बड़ी हलचल करने जा रही है। कंपनी की ओर से इशारा दिया गया है कि 2 मार्च का सप्ताह कंपनी के लिए एक बड़ा सप्ताह होने वाला है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स कंपनी कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह इवेंट सोमवार, 2 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी कई बहुत प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है
  • MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
    Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। यह डिवाइस 28 फरवरी 2026 को MWC इवेंट में पेश किया जाएगा। Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम है और इसमें CR2032 बैटरी दी गई है, जो करीब एक साल तक चल सकती है। यह Apple Find My और Google Find Hub नेटवर्क सपोर्ट करता है। लीक के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है। कंपनी इसे बजट ट्रैकिंग डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है।
  • Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
    Apple मार्च इवेंट में कंपनी 2 मार्च से लेकर 4 मार्च, 2026 तक कम से कम पांच नए प्रोडक्ट लेकर आ सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple सामान्य लाइवस्ट्रीम कीनोट के बजाय तीन दिनों में अलग-अलग पेशकश कर सकता है। इस आयोजन को एक इवेंट के बजाय स्पेशल Apple एक्सपीरियंस के तौर पर बताया गया है। इस इवेंट में Mac, iPads और iPhone आदि पेश हो सकते हैं।
  • Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
    Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Google I O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन और ऑनलाइन दोनों फॉर्मेट में होगा। कंपनी के मुताबिक इस दौरान Gemini, Android और अन्य प्रोडक्ट्स में AI से जुड़े नए अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी AI मुख्य फोकस में रहने की उम्मीद है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google CEO Sundar Pichai भारत में India AI Impact Summit में भाग ले रहे हैं।
  • Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
    Apple साल 2026 का अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में iPhone 17e एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा, जिसमें उन फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि पहले सिर्फ हाई-एंड मॉडल में मिलते थे। लीक से पता चला है कि आगामी आईफोन में MagSafe सपोर्ट, A19 चिपसेट और डायनामिक आइलैंड स्टाइल OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
    भारत में इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट (India AI Impact Summit) की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है। यह खास ईवेंट 16-20 फरवरी तक चलेगा। समिट का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में टेक और AI की दुनिया से नामी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।
  • Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
    Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की घोषणा करते हुए Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग कन्फर्म की है। इवेंट सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होगा और इसे ऑनलाइन 25 फरवरी को रात 11:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक नई सीरीज में Galaxy AI फीचर्स शामिल होंगे। भारत में 999 रुपये देकर Galaxy Pre-Reserve VIP Pass लिया जा सकता है, जिसके साथ 5,000 रुपये तक के फायदे और गिवअवे एंट्री दी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra मॉडल पेश किए जा सकते हैं।
  • Tata Sierra Launch Live: Tata के लेजेंड SUV की आज हो रही है वापसी, कुछ मिनटों में शुरू होगा इवेंट, यहां देखें लाइव
    Tata Motors आज Sierra SUV को भारत में लॉन्च कर रही है, जिसकी वापसी ऑटो फैंस लंबे समय से देखना चाह रहे थे। Bharat Mobility Expo में पहली झलक मिलने के बाद से कंपनी लगातार टीजर्स जारी कर रही थी। नई Sierra अपने 90s वाले ग्लासहाउस लुक को मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश करती है। छह कलर ऑप्शन्स - Bengal Rouge, Coorg Clouds, Munnar Mist, Pristine White, Pure Grey और Andaman Adventure कन्फर्म हो चुके हैं। अंदर तीन डिस्प्ले वाला हाई-टेक केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और Curvv-स्टाइल स्टीयरिंग मिलता है। लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे Tata की वेबसाइट, YouTube और Facebook पर लाइव स्ट्रीम होगा। इंजन ऑप्शन में 1.5L टर्बो पेट्रोल, NA पेट्रोल और डीजल की उम्मीद है।
  • iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को भारत में कैसे करें प्री-ऑर्डर, जानें ऑफर से लेकर सबकुछ
    iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नए iPhone Air की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी और एक हफ्ते बाद 19 सितंबर तक स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद इच्छुक यूजर्स भारत में Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का आईफोन मॉडल ऑर्डर कर सकते हैं। ये आईफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और Vijay Sales आदि पर भी उपलब्ध होंगे।
  • iPhone 17 दुबई से भी सस्ता इस देश में मिलेगा, जानें सभी देशों में iPhone की कीमत
    iPhone 17 अमेरिका में लगभग 71,000 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि जापान में लगभग 78,000 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं संयुक्त अरब अमीरात में iPhone 17 लगभग 75,000 रुपये में बिकेगा। जर्मनी में iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 98,000 रुपये और ब्रिटेन में लगभग 114,000 रुपये होगी। ऐसे में सबसे सस्ता iPhone 17 सिर्फ अमेरिका में ही मिल रहा है, क्योंकि यहां पर सबसे कम कीमत है।
  • iPhone 17 लॉन्च के बाद iPhone 16 और iPhone 16 Plus की गिरी कीमत, जानें कितनी होगी बचत
    iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद गिरावट आई है। iPhone 16 की कीमत गिर कर 69,900 रुपये हो गई है जो कि 128GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत है। वहीं iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत में गिरावट के बाद 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब आधिकारिक साइट पर 89,900 रुपये में मिल रहा है।

Event - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »