यह इवेंट दुनिया में AI की प्रगति पर चर्चा के लिहाज बहुत ही खास होने वाला है।
India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है।
India AI Impact Summit 2026: भारत में इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट (India AI Impact Summit) की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है। यह खास ईवेंट 16-20 फरवरी तक चलेगा। समिट का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में टेक और AI की दुनिया से नामी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। आने वाले मेहमानों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, ओपन एआई के सैम एल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ का नाम भी शामिल है। कुल मिलाकर यह एक वीवीआईपी इवेंट होगा जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी होंगी। आइए जानते हैं India AI Impact Summit 2026 कब, कैसे, कहां होगा, और किन मायनों में होगा खास।
India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है। यह इवेंट दुनिया में AI की प्रगति पर चर्चा के लिहाज बहुत ही खास होने वाला है। इवेंट को तीन स्तंभों पर खड़ा किया गया है जिसमें- People, Planet, और Progress को रखा गया है। यानी इंसान, ग्रह, और प्रगति। इन तीनों ही चीजों को ध्यान में रखकर AI और उससे जुड़ी संभावनाओं पर दुनिया के दिग्गज मिलकर चर्चा करेंगे।
AI Impact Summit 2026 में 7 चक्रों पर फोकस रहेगा। इसमें एआई कौशल, सामाजिक समावेश, एआई सुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, टिकाऊ कंप्यूटिंग, एआई एक्सेस का लोकतंत्रीकरण, और आर्थिक विकास शामिल होगा। AI को लेकर इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। साथ ही दुनिया देखेगी कि AI के क्षेत्र में भारत की ताकत कहां तक पहुंच चुकी है, और आने वाले भविष्य में भारत AI के क्षेत्र में कौन से कदम उठाने जा रहा है।
AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर से AI और टेक से जुड़ी महान हस्तियां शामिल होने जा रही हैं-
ये सभी हस्तियां इस इवेंट में शामिल होने जा रही हैं। AI Impact समिट 70 हजार स्क्येअर मीटर में फैला है। इवेंट में 300 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होने की उम्मीद है। 30 से ज्यादा देश इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। इवेंट से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप यहां लिंक पर देख सकते हैं।
भारत पर क्यों है दुनिया की नजर
AI के क्षेत्र में दुनियाभर की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। वजह है इसके यूजर्स की क्षमता। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया के सारे डेटा 20 प्रतिशत जेनरेट करता है। भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा AI वर्कफोर्स है। यहां पर 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। Google और OpenAI जैसी कंपनियां पहले से ही अपनी भागीदारी भारत सरकार के साथ शुरू कर चुकी हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन