Ev Launch

Ev Launch - ख़बरें

  • Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई 7-सीटर EREV SUV Skynomad N90 Max लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2,69,900 युआन यानी भारतीय करेंसी में करीब 38 लाख रुपये है। SUV में 76kWh की NCM बैटरी दी गई है, जो 464km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और रेंज एक्सटेंडर के साथ 1,705km तक की कुल रेंज देती है। इसमें डुअल मोटर सेटअप, 1.5T रेंज एक्सटेंडर और 700 TOPS Nvidia Thor चिप मिलती है। सेफ्टी के लिए 12 एयरबैग, LiDAR, 11 कैमरे और 12 अल्ट्रासोनिक रडार दिए गए हैं। इसका Explorer Edition कैंपिंग के लिए इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ के साथ आता है।
  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh की बैटरी पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ है। यह 204 hp की पीक पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। MG Motor ने बताया है कि इसकी सिंगल चार्ज में MIDC रेंज लगभग 517 किलोमीटर की है। यह लगभग 8.2 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसे 90 kW DC चार्जर से लगभग 35 मिनटों में 30-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 'MillionR' बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोलस्ट्री दी गई है, जो इसे iQube के अन्य वेरिएंट्स से अलग करती है। हालांकि, iQube MillionR Special Edition इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh वाले वेरिएंट के लगभग समान है। TVS Motor ने इसमें फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपोर्टमेंट जोड़ा है, जिससे इसकी कुल स्टोरेज कैपेसिटी बढ़कर 35 लीटर से ज्यादा की हो गई है।
  • 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
    Kona की ओर से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है जो कि एक माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी कहती है कि यह भले ही एक माउंटेन बाइक है लेकिन इसे रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी शहर की सड़कें हों या पहाड़ों की चढ़ाई, इसे दोनों जगहों पर ले जाया जा सकता है।
  • Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। VX2 Go FB में 6 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 128 किलोमीटर की है। VX2 Go FB की टॉप-स्पीड 70 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को DC फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से लगभग 65 मिनटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
    Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये में मिलेगा। SUV को 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 443KM और 526KM तक की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करते हैं। इसमें Level 2 ADAS, 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, 100kW DC फास्ट चार्जिंग, 15 साल की बैटरी वारंटी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी।
  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Komaki Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, MG Pro V एक बार चार्ज होने पर 90-100 किलोमीटर तक चलता है, जबकि MG Pro+ 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर, LiFePO4 बैटरी, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट में मेटल बॉडी को इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत बताया है।
  • Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है।
  • Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 500 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट होगा। इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया जाएगा। Sierra EV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है। इसमें ADAS, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्योरिफायर, वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। Sierra EV में सिक्योरिटी के लिए 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक होगी।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके बड़े बैटरी पैक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 285 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Tiago EV के हेडलैम्प स्लिम हैं और इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन वाला मॉडर्न दिखने वाला बंपर है। इसका केबिन डुअल-टोन थीम के साथ है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
    Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। Oben Rorr Evo में 9kW मोटर, 3.4kWh LFP बैटरी और 180 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। कंपनी का कहना है कि बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, AI आधारित Smart IQ मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। देश में इससे पहले Ioniq 5 को 72.6 kWh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया था। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »