Employee

Employee - ख़बरें

  • अब EPFO UAN बनाने से लेकर एक्टिवेट करने तक सभी काम होंगे सिर्फ UMANG ऐप पर, जानें कैसे
    EPFO ने UAN जनरेट करने और एक्टिव करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य किया हुआ है। कोई भी कर्मचारी जो नया यूएएन जनरेट करना चाहता है या मौजूदा यूएएन को एक्टिवेट करना करना चाहता है तो उसे UMANG ऐप का उपयोग करना होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए EPFO रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए भी इसी ऐप का उपयोग होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार फेस आरडी ऐप भी इंस्टॉल करना होगा।
  • EPFO ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट लिमिट बढ़ाकर की 5 लाख रुपये, जानें कैसा करता है ये काम
    EPFO ने सभी एडवांस क्लैम के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है। पहले EPFO मेंबर्स के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिससे तुरंत जरूरतों के लिए फंड का उपयोग किया जा सकता है। भविष्य निधि ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट को शुरू किया था, जिससे मेंबर्स आसानी से फंड निकाल सकते हैं।
  • PwC ने 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 1 साल के अंदर दूसरी बड़ी छंटनी!
    PwC ने 1500 कर्माचारियों की छुट्टी कर दी है जिसके बाद कंपनी का वर्कफोर्स 2% कम हो गया है। ये छंटनियां सबसे ज्यादा ऑडिट (audit) और टैक्स (tax) विभागों से की गई हैं। PwC की यह एक साल के भीतर दूसरी छंटनी है। इसने सितंबर 2024 में भी छंटनी की थी जब 1800 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। PwC को मेन मार्केट्स में रेगुलेटरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है।
  • Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह
    पुरानी कारों की सेल-पर्चेज करने वाली कंपनी Cars24 अपने वर्कफोर्स को घटा रही है। Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है जो अलग-अलग विभागों से थे। छंटनी के पीछे का मकसद पुनर्गठन प्रैक्टिस बताया जा रहा है ताकि कंपनी के ऑपरेशंस सही तरीके से चल सकें। Cars24 के को-फाउंडर ने छंटनी की पुष्टि की है।
  • Infosys ने निकाले 240 Trainee कर्मचारी! बताई वजह
    IT कंपनियों में छंटनियां लगातार जारी हैं। Infosys में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है जहां कंपनी ने अपने 240 ट्रेनी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा गया है कि ये ट्रेनी कर्मचारी इंटरनल टेस्ट में पास नहीं हो सके इसलिए इन्हें निकाल दिया गया। कंपनी ने 18 अप्रैल को इस छंटनी की जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में भी कंपनी ने 300 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला था।
  • ओवरटाइम करने से मना किया तो नौकरी से निकाला! बड़ी कंपनी में छंटनी पर छिड़ी बहस
    ओवरटाइम काम करने से मना करने पर एक महिला को नौकरी से निकाले जाने की बात सामने आई है। महिला एक बड़ी MNC कंपनी में काम करती थी। महिला के एक सहयोगी के अनुसार, वो कंपनी में 3.5 साल से काम कर रही थी। कंपनी ने नौकरी से निकाले जाने के पीछे की वजह को बजट की कमी बताया लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि ओरवटाइम से मना करने पर नौकरी से निकाला गया।
  • इंफोसिस में सैंकड़ों फ्रेशर्स की छंटनी पर IT वर्कर्स की यूनियन की सरकार से शिकायत
    इस छंटनी के खिलाफ IT वर्कर्स की यूनियन ने केंद्र सरकार से शिकायत की है।Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी पर मिनिस्टर ऑफ एजुकेशन, धर्मेन्द्र प्रधान और मिनिस्टर ऑफ स्किल डिवेलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप, जयंत चौधरी से शिकायत की है। कंपनी ने बताया था कि ये वर्कर्स इंटरनल टेस्ट्स को पास करने में नाकाम रहे थे।
  • Meta के कर्मचारियों ने कर दिया बड़ा 'कांड'! कंपनी ने 20 को नौकरी से निकाला
    Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों पर अंदरूनी जानकारी लीक करने का आरोप है इसलिए इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। Meta पर इन दिनों राजनीतिक दबाव भी बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर राजनीतिक झुकाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के विवाद के बाद ट्रेनी का इंटरनल असेसमेंट टला
    इंफोसिस का कहना है कि इस ट्रेनीज को तैयारी के लिए ज्यादा समय देने के उद्देश्य से इस असेसमेंट को टाला गया है। IT वर्कर्स की यूनियन Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने दावा किया है कि उसकी कोशिश और सरकार की कार्रवाई की वजह से लगभग 800 ट्रेनीज के असेसमेंट को टाल दिया गया है। NITES ने लेबर मिनिस्ट्री के सामने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस में फ्रेशर्स की छंटनी का मुद्दा उठाया था।
  • इंफोसिस की बढ़ी मुश्किल, वर्कर्स की छंटनी पर केंद्र सरकार का सख्त रवैया
    मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट ने कर्नाटक की लेबर मिनिस्ट्री को इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के विवाद का समाधान करने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है। IT वर्कर्स की यूनियन Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने इससे पहले लेबर मिनिस्ट्री के सामने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस में फ्रेशर्स की छंटनी का मुद्दा उठाया था।
  • बोनस का ऐसा तरीका नहीं देखा होगा! 'जितना गिनोगे, उतना ले जाओ' – वायरल हुआ अनोखा वीडियो
    X पर एक हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में लिखा गया है, "हेनान माइन क्रेन ग्रुप की वार्षिक बैठक में, बॉस ने कर्मचारियों को नकद राशि दी और उनसे पैसे गिनने को कहा!" वीडियो हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड के ऑफिस का बताया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मेज पर बड़ी संख्या में कैश रखा है और कर्मचारियों के पास अपने साल के अंत के बोनस को बटोरने के लिए 15 मिनट हैं।
  • Facebook वाली कंपनी में फिर बड़ी छंटनी, 3.5 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे बाहर!
    Meta ने 2025 की शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की घोषणा कर कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम करने जा रही है। मेटा उन कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो कंपनी के मुताबिक बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। कंपनी में सितंबर तक 72,400 कर्मचारी काम कर रहे थे।
  • दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू के नए स्टोर्स के लिए 400 एंप्लॉयीज को हायर करेगी Apple!
    कंपनी के पिछले वर्ष दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं।
  • Apple में हुई छंटनी, डिजिटल सर्विसेज ग्रुप से बाहर होंगे वर्कर्स
    कंपनी ने छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स को बताया है कि उनके पास एपल में एक अन्य जॉब खोजने के लिए 60 दिन होंगे। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी अमेरिकी टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है
  • IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस
    पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »