• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • अब EPFO UAN बनाने से लेकर एक्टिवेट करने तक सभी काम होंगे सिर्फ UMANG ऐप पर, जानें कैसे

अब EPFO UAN बनाने से लेकर एक्टिवेट करने तक सभी काम होंगे सिर्फ UMANG ऐप पर, जानें कैसे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) तैयार करने और एक्टिव करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य कर दिया है

अब EPFO UAN बनाने से लेकर एक्टिवेट करने तक सभी काम होंगे सिर्फ UMANG ऐप पर, जानें कैसे

Photo Credit: EPFO

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन है।

ख़ास बातें
  • UAN तैयार करने और एक्टिव करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य कर दिया है।
  • EPFO रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए UMANG ऐप का उपयोग होगा।
  • UMANG ऐप के जरिए मौजूदा UAN को एक्टिवेट किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) तैयार करने और एक्टिव करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य कर दिया है, यह नया नियम 1 अगस्त, 2025 से लागू हुआ है। नया सिस्टम इस प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का उपयोग करता है। आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, अब सभी नए UAN आवंटन सिर्फ UMANG ऐप के जरिए ही किए जाएंगे, जिसमें FAT का उपयोग होगा। दिक्कतों को दूर करने और EPFO के नए और मौजूदा मेंबर्स के लिए बेहतर ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कोई भी कर्मचारी जो नया यूएएन जनरेट करना चाहता है या मौजूदा यूएएन को एक्टिवेट करना करना चाहता है तो उसे UMANG ऐप का उपयोग करना होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए EPFO रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए भी इसी ऐप का उपयोग होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार फेस आरडी ऐप भी इंस्टॉल करना होगा। हालांकि, नेपाल, भूटान और इंटरनेशनल कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। उनके UAN अभी भी उनके नियोक्ता के जरिए जनरेट किए जा सकते हैं।

UMANG ऐप के जरिए नया UAN कैसे करें जनरेट:

  1. सबसे पहले आपको अपने फोन में UMANG ऐप खोलना है और UAN एलॉटमेंट और एक्टिवेशन का चयन करना है।
  2. अपना आधार नंबर और लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  3. सहमति देने के बाद सेंड ओटीपी पर टैप करना है।
  4. ओटीपी वेरिफाई करने के बाद फेस स्कैन ऑथेंटिकेशन के साथ आगे बढ़ना है।
  5. अगर कोई मौजूदा UAN नहीं मिलता है, तो सिस्टम अपने आप एक UAN जनरेट करेगा।
  6. उसके बाद एसएमएस के जरिए आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेज देगा।

अपने UAN को कैसे करें एक्टिव:

  1. सबसे पहले अपने फोन में UMANG ऐप खोलें और UAN एक्टिवेशन का चयन करें।
  2. अपना UAN दर्ज करने के बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।
  3. सहमति देने के बाद ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें।
  4. आधार फेस आरडी ऐप का उपयोग करके ऑथेंटिकेट करें।
  5. आपको अपने अस्थायी पासवर्ड के साथ एक कंफर्मेशन एसएमएस प्राप्त होगा और यूएएन एक्टिवेट हो जाएगा।

अगर आपने अपना UAN पहले ही एक्टिव कर लिया है, लेकिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए रिकॉर्ड अपडेट करना चाहते हैं तो UMANG ऐप पर पहले से फेस ऑथेंटिकेशन ऑफ ऑलरेडी एक्टिवेटेड UAN ऑप्शन का उपयोग करें। अपने ईपीएफओ डेटाबेस की फोटो और एड्रेस को अपडेट करने के लिए फेस का स्कैन करें। ईपीएफओ की अपडेट प्रक्रिया डाटा की सटीकता और यूजर ऑटोनॉमी बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है। एक बार एक्टिव होने के बाद मेंबर कई सर्विस जैसे कि ईपीएफ पासबुक देखना, क्लेम फाइल करना, ई-यूएएन कार्ड डाउनलोड करना और केवाईसी अपडेट करना आदि उपयोग कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »