AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट

xAI कर्मचारी ने खुलासा किया कि मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क पूरा करने के लिए दिया था।

AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट

Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • मस्क ने अपने कर्मचारी को Tesla का 72 लाख रुपये का ट्रक गिफ्ट किया
  • 24 घंटे के अंदर एक टास्क करना था पूरा
  • ट्रक की कीमत 79,900 डॉलर (लगभग 72.5 लाख रुपये) है
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क (Elon Musk) अपने मजाकिया मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। एलन मस्क के पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल होते रहते हैं। मस्क सोशल मीडिया व माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के मालिक हैं और Tesla व SpaceX जैसी कंपनियों के भी मालिक हैं। अब X पर उनसे जुड़ा एक रोचक पोस्ट वायरल हो रहा है। Elon Musk ने मात्र 24 घंटे के एक टास्क के लिए अपने कर्मचारी को Tesla का 72 लाख रुपये का ट्रक गिफ्ट कर दिया था! विस्तार से बताते हैं आपको यह रोचक मामला। 

Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं। AI में तेजी से बढ़त बनाने के लिए उनके पास विशेषज्ञों की एक पूरी टीम दिन-रात काम करती है। इसी टीम से जुड़ी एक रोचक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीम में काम करने वाले कर्मचारी सुलेमान खान ने खुलासा किया है कि उनके सहयोगी Tyler को एलन मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क करने का लक्ष्य दिया और उसे पूरा करने पर कर्मचारी Tyler को Tesla Cybertruck गिफ्ट कर दिया! इस ट्रक की कीमत 79,900 डॉलर (लगभग 72.5 लाख रुपये) है। 

24 घंटे के भीतर करना था यह टास्क
xAI कर्मचारी सुलेमान खान ने बताया कि उनके सहयोगी Tyler को मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क पूरा करने के लिए दिया था। दरअसल उन दिनों उनकी टीम को नए GPU दिए गए थे। Tyler को 24 घंटे के भीतर नए जीपीयू पर एक ट्रेनिंग रन पूरा करना था, और इसके बदले उसे एक बिल्कुल नया साइबरट्रक मिलना था। Tyler ने टास्क को, दी गई समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया और उसे बिल्कुल नया चमचमाता साइबर ट्रक मस्क की ओर से गिफ्ट किया गया। ट्रेनिंग रन का मतलब डेटा सेट पर मशीन लर्निंग (ML) मॉडल चलाने के लिए GPU का इस्तेमाल करना होता है। टायलर ने यह कर दिखाया और उसे मस्क की तरफ से साइबरट्रक मिल गया। Tesla Cybertruck को मस्क के पसंदीदा व्हीकल्स में माना जाता है। 

AI में GPU की भूमिका क्यों है अहम
GPU का एआई मॉडल्स में बहुत महत्वपूर्ण रोल है। जीपीयू की मदद से एआई मॉडल ज्यादा एफिशिएंट हो जाते हैं। GPU के रहने से AI मॉडल कंप्यूटर के CPU पर निर्भर नहीं रहते। वे GPU की पावर का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि जीपीयू ज्यादा पावरफुल होते हैं, इसलिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर देते हैं। इसलिए किसी AI कंपनी के लिए जीपीयू पर एआई मॉडल रन करना एक महत्वपूर्ण काम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »