Cool Mobiles

Cool Mobiles - ख़बरें

  • Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
    Oppo का पहला वाइड फोन जल्द ही एंट्री ले सकता है। फोन का नाम Reno X सुझाया गया है। फोन में 6.35 इंच का डिस्प्ले मौजूद हो सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
    Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने पहले वाइड-स्क्रीन फोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले लगा है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
    Coolpad ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे 819 युआन (करीब 9,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू की गई है।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे
    भारतीय गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों प्रभावित होती हैं। ज्यादा तापमान, डायरेक्ट धूप और हेवी यूसेज इसके मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से इस समस्या को कम किया जा सकता है, जैसे चार्जिंग के दौरान फोन का कम इस्तेमाल करना, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करना और सही चार्जर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा फोन को धूप से बचाना और मोटे कवर हटाना भी मददगार होता है। सही यूसेज और सावधानी से फोन की लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर रखी जा सकती है।
  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    रूस में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Vivo X300 FE को Moonlight White, Cool Lilac और Graphite Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज कल होगी भारत में लॉन्च, तीन कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन
    Redmi Note 15 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceLoop Cooling सिस्टम होगा। Redmi Note 15 Pro+ 5G की 6,500 mAh की बैटरी 100 W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया था।
  • Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    भारत में Redmi Note 15 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
  • CES 2026: सैटेलाइट से कॉल और मैसेज करेंगे Infinix के Note 60 सीरीज स्मार्टफोन्स, CES में लगाया तकनीक का तड़का!
    Infinix ने CES 2026 के दौरान अपनी आने वाली Note 60 Series के जरिए कई नई टेक्नोलॉजीज की झलक दिखाई है। कंपनी ने इस सीरीज में Satellite Calling और Messaging सपोर्ट, HydroFlow Liquid Cooling Architecture और Active Visual Backplate जैसी इनोवेशन्स को शोकेस किया। Infinix का दावा है कि Note 60 Series में दी जाने वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी रिमोट एरिया और नेटवर्क डेड जोन में काम आ सकती है। इसके अलावा AI ModuVerse मॉड्यूलर सिस्टम और गेमिंग फोकस्ड एक्सेसरीज़ भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • OnePlus Turbo 6 में होगा 165Hz डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 8 जनवरी को होने जा रहा लॉन्च
    वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। दावा किया गया है कि इसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग, कंटेंट व्यूइंग फीचर्स होंगे। हालांकि 165Hz का रिफ्रेश कुछ चुनिंदा गेम्स के लिए ही मिल सकता है। लीक्स की मानें तो डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का हो सकता है। इसमें OLED पैनल आ सकता है
  • इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक
    Honor Win कंपनी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है जिसके कैमरा रिंग्स में एक पंखा भी लगा है। यह मिडरेंज फोन एक यूनीक डिजाइन और फीचर के साथ मार्केट में कुछ अलग करने जा रहा है। कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल मैक्स स्टाइल में है जिसमें तीन कैमरा लगे हैं। लेकिन चौथे रिंग में एक कूलिंग फैन दिख रहा है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश लाइट को भी जगह दी गई है। साथ ही यहां पर WIN ब्रांडिंग भी नजर आ रही है।
  • Mobile गर्म होने पर अपनाएं ये 5 स्टेप्स
    फोन को अगर ज्यादा समय तक किसी हैवी टास्क के लिए इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह जल्दी गर्म होने लगता है। कई बार फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिससे यह बैटरी या सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप कुछ स्टेप्स जैसे मोबाइल कवर हटाकर, ऐप्स को बंद करके, ब्राइटनेस कम करके अपने मोबाइल को बहुत जल्द ठंडा होने में मदद कर सकते हैं।
  • OnePlus Ace 6 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Glacier Cooling System मिलेगा। OnePlus Ace 6 में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 7,800 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Cool Mobiles - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »