Coolpad का सस्ता फोन Cool 50 लॉन्च हुआ 4GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Coolpad Cool 50 फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है

Coolpad का सस्ता फोन Cool 50 लॉन्च हुआ 4GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Coolpad

Coolpad Cool 50 फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Coolpad Cool 50 फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है।
  • यह वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है।
  • फोन में 4GB रैम दी गई है और 256 जीबी की स्टोरेज है।
विज्ञापन
Coolpad की ओर से नया स्मार्टफोन Coolpad Cool 50 लॉन्च किया गया है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले में आता है जिसमें 720 x 1612 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह फोन Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। यह 4700mAh बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Coolpad Cool 50 Price

Coolpad Cool 50 को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। इस फोन की कीमत 999 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को स्नो सिल्वर, मैटे ब्लैक, और सकूरा रेड में खरीदा जा सकता है। 
 

Coolpad Cool 50 Specifications

Coolpad Cool 50 फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है और इसमें 720 x 1612 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें AG ग्लास बैक पैनल दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन में 12nm प्रोसेसिंग पर बना Unisoc T616 चिपसेट है जो कि 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में G57 आर्किटेक्चर पर बेस्ड GPU भी दिया गया है। 

फोन में 4GB रैम दी गई है और 256 जीबी की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे फोन के लिए कस्टमाइज किया गया है। फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट ककरता है। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी जैसे बेसिक सेंसर दिए गए हैं। 

Coolpad Cool 50 में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन मेन कैमरा है और साथ में एक मैक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI इंफ्रारेड फेस रिकग्निशन फीचर भी है। यह डुअल सिम के साथ ही 4G LTE कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »