• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI 4.1: सड़कों पर दौड़ते लूट ट्रक से लेकर हथियारों की बढ़ी हुई पावर तक, नए अपडेट में हुए ये बदलाव

BGMI 4.1: सड़कों पर दौड़ते लूट ट्रक से लेकर हथियारों की बढ़ी हुई पावर तक, नए अपडेट में हुए ये बदलाव

BGMI 4.1 अपडेट में नए हथियार बदलाव, रोमिंग लूट ट्रक, Boatyard लोकेशन और गनप्ले में सुधार शामिल हैं। AR, Shotgun और Sniper में बड़े ट्यूनिंग बदलाव किए गए हैं।

BGMI 4.1: सड़कों पर दौड़ते लूट ट्रक से लेकर हथियारों की बढ़ी हुई पावर तक, नए अपडेट में हुए ये बदलाव

Photo Credit: Krafton

Erangel में Rozhok और Ruins के बीच वाली डूबी हुई लोकेशन अब 'Boatyard' बन गई है

ख़ास बातें
  • BGMI 4.1 में आया रोमिंग लूट ट्रक
  • AR और Shotguns के डैमेज में बदलाव
  • Snipers के फायर रेट और कॉम्बैट फील में भी हुए सुधार
विज्ञापन

BGMI ने अपने नए 4.1 अपडेट के साथ गेमप्ले को एकदम ताजा मोड़ दे दिया है। इस बार फोकस सिर्फ नए कंटेंट पर नहीं, बल्कि असल जंग यानी गनप्ले को और तेज, टैक्टिकल और स्किल-बेस्ड बनाने पर है। हथियारों की फाइन-ट्यूनिंग से लेकर नई लूट मैकेनिक्स और मैप में छोटे-छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए गए हैं। अब ये सब मिलकर बैटलग्राउंड को पहले से ज्यादा डायनेमिक बना रहे हैं। इनमें AR और Shotgun को बैलेंस करना, बुलेट स्पीड में थोड़ी गिरावट, रीलोड बार, लो-एमो अलर्ट जैसे कई एडवांसमेंट्स शामिल हैं।

BGMI 4.1 Update: क्या बदला गेम में?

Krafton ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Update 4.1 के साथ कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जो गेमप्ले को और रोमांचक और बेहतर बनाने में मदद करेंगे। डेवलपर्स के अनुसार, सबसे बड़ा सरप्राइज Loot Truck की एंट्री है, जो अब मैप पर घूमता रहेगा और इसे उड़ाते ही ढेर सारा हाई-टियर लूट बाहर गिरेगा। यानी यह नया मूविंग हॉटस्पॉट बन सकता है।

वहीं, दूसरी ओर Erangel में Rozhok और Ruins के बीच वाली डूबी हुई लोकेशन अब 'Boatyard' बन गई है। यहां वाइल्ड बैरीज मिलती हैं जिन्हें खाकर तुरंत हेल्थ और एनर्जी बढ़ाई जा सकती है।

सबसे बड़ा बदलाव हथियारों की ट्यूनिंग को लेकर है। AR और Shotgun का संतुलन बदला गया है। फाइट्स को थोड़ा ज्यादा बैलेंस्ड बनाने के लिए ARs और Shotguns की डैमेज प्रोफाइल में बदलाव किए गए हैं। उदाहरण के लिए (via इनसाइडस्पोर्ट)

  • S187 - Head: 320 / Chest: 224
  • M1014 - Head: 320 / Chest: 224
  • S12K - Head: 295 / Chest: 206
  • S686 - Head: 322 / Chest: 225
  • DBS - Head: 278 / Chest: 203
  • NS200 - Head: 348 / Chest: 244
  • ASM - Head: 78 -> 91 / Chest: 34 -> 39
  • M416 - Head: 80 -> 93 / Chest: 34 -> 40
  • AUG - Head: 78 -> 93 / Chest: 34 -> 40S
  • CAR-L - Head: 83 -> 95 / Chest: 36 -> 41

Gameplay फील अब और स्मूथ

  • बुलेट स्पीड में थोड़ी गिरावट ताकि दूर से मारना पूरी तरह स्किल पर निर्भर हो।
  • नया हिपफायर क्रॉसहेयर जोड़ा गया है, जिसे सेटिंग्स में कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
  • Reload बार, लो-एमो अलर्ट, फास्ट बुलेट SFX और ज्यादा रेस्पॉन्सिव स्कोप्स।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, BGMI New Changes, Battlegrounds Mobile India
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »