• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला

अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला

AI की बढ़ती ताकत ने अब ऑनलाइन परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग बॉडी ACCA ने AI के जरिए हो रही नकल को देखते हुए ऑनलाइन एग्जाम्स पर रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है।

अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
ख़ास बातें
  • AI नकल से परेशान होकर ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाएं खत्म कीं
  • मार्च से सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगे ACCA एग्जाम्स
  • बीते सालों में अकाउंटिंग प्रोफेशन में नकल से जुड़े बड़े स्कैंडल सामने आएं
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग बॉडी Association of Chartered Certified Accountants (ACCA) ने ऑनलाइन परीक्षाओं पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि रिमोट एग्जाम्स में AI के जरिए नकल अब उस लेवल तक पहुंच गई है, जहां उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। यह जानकारी ACCA की चीफ एग्जीक्यूटिव Helen Brand ने खुद फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दी। नए नियमों के तहत मार्च से ACCA की परीक्षाएं केवल इन-पर्सन मोड में ही होंगी, जबकि ऑनलाइन एग्जाम्स सिर्फ बेहद खास परिस्थितियों में ही अनुमति पाएंगे।

कोविड-19 महामारी के दौरान ACCA ने रिमोट इनविजिलेशन के साथ ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू की थीं, ताकि लॉकडाउन के बावजूद स्टूडेंट्स अपनी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन पूरी कर सकें। हालांकि, संस्था का कहना है कि अब टेक्नोलॉजी, खासकर AI टूल्स, नकल को रोकने वाले सिस्टम से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ चुके हैं। ब्रांड ने एफटी से कहा, “हम देख रहे हैं कि नकल के तरीके इतने एडवांस हो चुके हैं कि मौजूदा सेफगार्ड्स उनसे पीछे रह जा रहे हैं।”

रिपोर्ट आगे बताती है कि बीते कुछ सालों में अकाउंटिंग प्रोफेशन में नकल से जुड़े कई बड़े स्कैंडल सामने आए हैं। PwC, KPMG और Deloitte जैसी फर्म्स को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स में करोड़ों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा है। वहीं, EY ने 2022 में अमेरिकी रेगुलेटर्स को 100 मिलियन डॉलर का जुर्माना चुकाया था, जब यह सामने आया कि उसके कई कर्मचारियों ने एथिक्स एग्जाम में नकल की थी और बाद में जांच एजेंसियों को गुमराह भी किया गया।

ACCA ने साफ किया है कि ये मामले कंपनियों के इंटरनल एग्जाम्स से जुड़े थे, जबकि ACCA की परीक्षाएं अलग होती हैं, जिन्हें पास करना प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी होता है। इसके बावजूद, संस्था मानती है कि ऑनलाइन एग्जाम्स की विश्वसनीयता अब एक “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। एक ACCA स्टूडेंट ने पब्लिकेशन को बताया कि उसके दोस्त ने एग्जाम के सवालों की फोटो खींचकर उन्हें AI चैटबॉट में डालकर जवाब निकाले।

हालांकि, कुछ छात्रों के लिए ऑनलाइन एग्जाम्स राहत का जरिया हैं। एक प्रेग्नेंट स्टूडेंट ने कहा कि घर से एग्जाम देना उनके लिए बहुत बड़ी मदद थी, क्योंकि नजदीकी एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में छह घंटे की ड्राइव लगती थी। इसके बावजूद ACCA का मानना है कि हाई-स्टेक्स प्रोफेशनल परीक्षाओं में अब रिमोट मोड को जारी रखना मुश्किल हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि ऑनलाइन एग्जाम्स खत्म करने के साथ-साथ ACCA अपने कोर्स स्ट्रक्चर को भी अपडेट कर रहा है। संस्था अपनी फ्लैगशिप क्वालिफिकेशन में AI, ब्लॉकचेन और डेटा साइंस जैसे नए टॉपिक्स को शामिल कर रही है। ब्रांड का कहना है कि “AI ने अकाउंटिंग प्रोफेशन के लिए जरूरी स्किल्स को पूरी तरह बदल दिया है,” और आने वाले समय में स्टूडेंट्स को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि रियल-टाइम सिचुएशंस में सोचने और फैसले लेने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »