नकली फोन बनाने की फैक्टरी! 1,800 से ज्यादा मोबाइल बरामद!

दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में चल रही एक अवैध मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और IMEI बदलने वाली यूनिट का भंडाफोड़ किया है। छापे में 1,800 से ज्यादा फोन, लैपटॉप, सॉफ्टवेयर और हजारों मोबाइल पार्ट्स बरामद हुए।

नकली फोन बनाने की फैक्टरी! 1,800 से ज्यादा मोबाइल बरामद!

Photo Credit: Unsplash/ Eirik Solheim

ख़ास बातें
  • करोल बाग में नकली मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भंडाफोड़
  • 1,800 से ज्यादा फोन और IMEI टूल बरामद
  • पांच आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन की जांच जारी
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने करोल बाग के भीतर एक तंग गली में चल रही फेक मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और IMEI से छेड़छाड़ करने वाली यूनिट का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 1,800 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप और IMEI बदलने वाले सॉफ्टवेयर सहित भारी मात्रा में सामान जब्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, हाल के महीनों में सेंट्रल दिल्ली में IMEI से जुड़ी यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों का तरीका काफी ऑर्गेनाइज्ड था। वे कबाड़ी बाजार से पुराने मोबाइल फोन खरीदते थे और चीन से नए बॉडी पार्ट्स मंगाते थे। इसके बाद पुराने मदरबोर्ड को नई बॉडी में फिट कर फोन तैयार किए जाते थे। डीसीपी सेंट्रल निधान वलसन ने पब्लिकेशन को बताया कि फोन तैयार होने के बाद इनका IMEI नंबर “WRITEIMEI 0.2.2” नाम के सॉफ्टवेयर से बदल दिया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले दो साल से इस धंधे को चला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि करोल बाग थाना इलाके में पिछले 15 दिनों से संदिग्ध एक्टिविटीज पर नजर रखी जा रही थी। उसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि बीदनपुरा क्षेत्र के एक बिल्डिंग में नकली मोबाइल तैयार करने और IMEI बदलने की यूनिट चल रही है। जानकारी पुख्ता होने पर जब पुलिस टीम ने जगह पर छापा मारा, तो वहां पांच लोग मोबाइल फोन असेंबल करते और लैपटॉप पर IMEI एडिटिंग सॉफ्टवेयर चला रहे थे।

छापे के दौरान कुल 1,826 मोबाइल फोन, कीपैड और स्मार्टफोन दोनों, बरामद हुए। इसके अलावा एक लैपटॉप जिसमें WRITEIMEI 2.0 जैसे टूल्स इंस्टॉल थे, IMEI स्कैनिंग डिवाइस, हजारों की संख्या में मोबाइल बॉडी पार्ट्स और प्री-प्रिंटेड IMEI लेबल भी मिले। पुलिस ने बताया कि बदले हुए IMEI वाले ये फोन स्थानीय बाजारों में बेचे जाते थे और इनका इस्तेमाल आगे कई तरह के गैरकानूनी कामों में हो सकता था।

आरोपियों के खिलाफ करोल बाग थाने में BNS की धारा 318(4) और 112, IT एक्ट की धारा 65 और टेलीकॉम एक्ट 2023 की धारा 42(3)(c) और 42(3)(e) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह की सप्लाई चेन की जांच कर रही है, जिसमें मदरबोर्ड का सोर्स, चीन से आने वाले पार्ट्स का नेटवर्क, बदले हुए फोन की सेल्स चेन और उन डीलरों की पहचान शामिल है जो इस पूरे रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »