Change

Change - ख़बरें

  • बेल्जियम के आधे जितनी बर्फ पिघली! अंटार्कटिका से मिल रहे संकट के संकेत
    अंटार्कटिका की बर्फ में एक हैरान करने वाली गतिविधि वैज्ञानिकों ने दर्ज की है। अंटार्कटिका की बर्फ को लेकर स्टडी की गई है जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लगभग 30 सालों तक बर्फ की निगरानी करने के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अंटार्कटिका की बर्फ 42 किलोमीटर तक पीछे हट गई है।
  • सिर्फ भागने के लिए नहीं, अब लड़ाई में भी काम आएंगी BGMI की गाड़ियां, जानें क्या नया आने वाला है
    BGMI में आने वाला Vehicle Specialization फीचर गेम के व्हीकल सिस्टम को नया मोड़ दे सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस अपडेट के तहत गाड़ियों को पैसिव बफ्स मिलेंगे, जिनमें कम फ्यूल खपत, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और Nitro स्पीड बूस्ट शामिल हैं। इससे स्क्वॉड्स तेजी से रोटेट कर सकेंगे और ओपन एरिया में ज्यादा देर तक टिक पाएंगे। साथ ही, कुछ गाड़ियों में Customize बटन भी मिलेगा, जो मैच के दौरान टेम्पररी अपग्रेड्स एक्टिव करने का विकल्प देगा। यह बदलाव मोबिलिटी और टैक्टिकल प्ले को और अहम बना सकता है।
  • पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
    हर साल पृथ्वी और इसके तेजी से बदलते वातावरण के बारे में कई वैज्ञानिक शोध जारी किए जाते हैं। Future Earth, Earth League, और World Climate Research Programme ने इस बार भी एक ऐसा ही शोध जारी किया है जो पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है। रिसर्च का 2025 संस्करण संकट की आहट दे रहा है। इसमें कहा गया है कि महासागरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता लगातार घट रही है।
  • Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
    केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। बजट में हुई घोषणाओं को देखें तो आने वाले दिनों में भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में कुछ कमी आ सकती है। स्मार्टफोन प्राइसेज एकदम से नीचे नहीं आएंगे लेकिन बजट के बाद होने वाले इंडस्ट्री परिणामों के तहत कीमतें काफी कम हो सकती हैं। बजट 2026 में स्मार्टफोन में लगने वाले कम्पोनेंट्स पर ड्यूटी को घटाया गया है
  • चांद से टकराया था एस्टरॉयड? चट्टानों के टुकड़ों ने खोला पुराना राज!
    एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि चांद से एस्टरॉयड की टक्कर ने इसका रूप बदल दिया। चीन के Chang'e-6 मिशन के सैम्पल बताते हैं कि इनमें पोटाशियम के भारी आइसोटोप मौजूद हैं। ये इस बात का सबूत हैं कि एक विशाल टक्कर से निकली गर्मी ने हल्के तत्वों को अंतरिक्ष की ओर धकेल दिया होगा। इसने चांद का ढांचा ही बदल दिया।
  • iPhone 18 को लेकर Apple सीरियस? गायब होगा डायनामिक आइलैंड, मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स!
    Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट्स में बड़े अपग्रेड्स की बात सामने आई है। लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया LTPO Plus AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। डिजाइन के स्तर पर Pro मॉडल्स में Dynamic Island हटाकर पंच-होल डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है। वहीं पहली बार बेस iPhone 18 में 12GB RAM मिलने की संभावना जताई जा रही है। iPhone 18 और 18 Pro में नए A20 और A20 Pro चिपसेट दिए जा सकते हैं।
  • कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!
    Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में अहम बदलाव किया है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से 3 से 5 ऐसी उपलब्धियां सबमिट करने को कहा जा रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को साफ तौर पर दिखाएं। Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। यह पहली बार है जब Forte रिव्यू को इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द औपचारिक रूप से केंद्रित किया गया है।
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
    दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि AI टूल्स की वजह से रिमोट एग्जाम्स में नकल को कंट्रोल करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। कोविड के दौरान शुरू की गई ऑनलाइन इनविजिलेशन व्यवस्था अब “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से ACCA की परीक्षाएं सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगी। ACCA मानती है कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मौजूदा सेफ्टी सिस्टम उससे पीछे छूट चुके हैं।
  • Gmail यूजर्स हो जाओ खुश! मिलेगा मनचाहा @gmail.com एड्रेस, आ रहा सबसे बड़ा अपडेट
    Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जो यूजर्स अपना मनचाहा Gmail एड्रेस चाहते थे अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी होने वाली है। Google अपनी ईमेल सर्विस में एक बहुत बड़ा अपडेट करने जा रहा है जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। अब यूजर्स को अपना Gmail एड्रेस बदलने की छूट होगी। यानी आपके Gmail एड्रेस में जो @gmail.com से पहले वाला हिस्सा होता है, उसे आप अपनी इच्छा से बदल सकते हैं।
  • EPF Changes 2025: PF ट्रांसफर से लेकर विड्रॉल तक, ये 10 नए नियम जानना बेहद जरूरी
    2025 में Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO ने PF से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स का मकसद प्रोसेस को आसान बनाना, डिजिटल एक्सेस बढ़ाना और क्लेम सेटलमेंट को तेज करना है। नए बदलावों में Passbook Lite, आसान PF ट्रांसफर, सिंप्लिफाइड विड्रॉल नियम, Annexure K का डायरेक्ट डाउनलोड और तेज क्लेम अप्रूवल शामिल हैं। इसके अलावा फुल विड्रॉल के वेटिंग पीरियड, नई Employee Enrolment Scheme, Vishwas Scheme और CPPS जैसे कदम भी उठाए गए हैं। अगर आप नौकरी बदलते हैं या PF-पेंशन से जुड़े हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
  • Passport में घर बैठे बदले एड्रेस, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए अपनी जानकारी दर्ज करनी है और अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का चयन करना है। उसके बाद कैप्चा दर्ज करना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है।आप अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी से पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
  • कैसे बदलें JioFiber और JioAirFiber के पासवर्ड, ये है आसान तरीका
    Jio यूजर्स JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के अनुसार आसान प्रक्रिया को फॉलो करके MyJio ऐप के जरिए आसानी से अपना वाई-फाई नाम (SSID) और पासवर्ड बदल सकते हैं। अपने JioFiber नंबर से MyJio ऐप में लॉग इन करना है और फाइबर अकाउंट का चयन करना है। फुटर सेक्शन में माय डिवाइस पर टैप करना है। अब आपको नीचे स्क्रॉल करके वाई-फाई सेटिंग्स पर आना है। उसके बाद आपको उस वाई-फाई नाम (SSID) पर टैप करना है, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • नकली फोन बनाने की फैक्टरी! 1,800 से ज्यादा मोबाइल बरामद!
    दिल्ली पुलिस ने करोल बाग की एक बिल्डिंग में चल रही नकली मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग और IMEI छेड़छाड़ यूनिट का पर्दाफाश किया है। छापे में 1,826 मोबाइल फोन, IMEI लिखने वाले सॉफ्टवेयर, स्कैनिंग डिवाइस और हजारों मोबाइल पार्ट्स जब्त किए गए। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जो कबाड़ी बाजार से पुराने फोन खरीदकर चीन से आए नए बॉडी पार्ट्स के साथ उन्हें असेंबल करते थे। बाद में IMEI नंबर सॉफ्टवेयर के जरिए बदले जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दो साल से यह रैकेट चला रहे थे। पुलिस अब सप्लाई चेन, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और खरीदारों की पहचान पर जांच कर रही है।
  • BGMI 4.1: सड़कों पर दौड़ते लूट ट्रक से लेकर हथियारों की बढ़ी हुई पावर तक, नए अपडेट में हुए ये बदलाव
    BGMI ने अपने 4.1 अपडेट में गनप्ले पर बड़ा फोकस रखा है। अपडेट में रोमिंग लूट ट्रक शामिल किया गया है, जिसे उड़ाते ही खिलाड़ी हाई-टियर लूट हासिल कर सकते हैं। Erangel की डूबी हुई लोकेशन को अब Boatyard नाम दिया गया है, जहां वाइल्ड बैरीज तुरंत हेल्थ और एनर्जी बढ़ाती हैं। ARs और Shotguns के डैमेज में बदलाव किए गए हैं, वहीं कुछ Snipers के फायर रेट को बढ़ाकर लॉन्ग-रेंज फाइट्स को और तेज बनाया गया है।
  • BGMI 4.1 Update: पूरा गेमप्ले बदलकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट! जानें क्या नया मिलेगा और कब होगा रिलीज
    BGMI 4.1 Update अब लाइव है और खिलाड़ियों के लिए इस बार Krafton ने विंटर-थीम्ड सरप्राइज तैयार किया है। Frosty Funland Mode में Erangel का हिस्सा अब बर्फ की दुनिया में बदल गया है, जहां Penguin Town नाम का नया लोकेशन और Fish Rocket Launcher, Ice Wall जैसे यूनिक आइटम्स मिलते हैं। अपडेट के साथ नया A16 Royale Pass आया है, जिसमें Glacier MG3, UAZ Skin, और Crystalborn Emperor Outfit जैसे 100 लेवल के रिवॉर्ड्स शामिल हैं। इसके अलावा, गेम में विजुअल्स और मूवमेंट एनिमेशन को अपग्रेड किया गया है ताकि फाइट्स और स्मूथ लगें।

Change - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »