Bis

Bis - ख़बरें

  • Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) की वेबसाइट पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5270 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Realme 16x हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Realme 16x के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। Realme 16 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं।
  • Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
    OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) OLED LTPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। भारत में आगामी स्मार्टफोन सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
  • Infinix GT 50 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Infinix GT 50 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया जा सकता है। Infinix GT 50 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
    Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • Vivo V70 FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console वेबसाइट पर Vivo V70 FE की मॉडल नंबर - V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1,260 x 2,800 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 440 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं।
  • भारत में 10,000mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Realme, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह देश में Realme का सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Realme P4x 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल
    इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S26+ के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26+ में 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं।
  • Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। यह 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Poco M8 5G में मिलेगा Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, जल्द होगा भारत में लॉन्च
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Poco M8 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच (2,392 x 1,080 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Poco M8 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM होगा जिसे वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • Xiaomi 17 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर हुई दो स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। पिछले सप्ताह चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,060 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले और Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 17 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »