Xiaomi 17 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Xiaomi का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - 25113PN0EI के साथ लिस्ट हुआ है। यह Xiaomi 17 हो सकता है

Xiaomi 17 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट दिया गया है

ख़ास बातें
  • हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था
  • Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट  मेकर Xiaomi का एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और  Xiaomi 17 Pro Max शामिल थे। हाल ही में इस सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को जोड़ा गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल को देश में जल्द किया जा सकता है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Xiaomi का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - 25113PN0EI के साथ लिस्ट हुआ है। यह Xiaomi 17 हो सकता है। इससे देश में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल वेरिएंट की सिंगापुर के IMDA डेटाबेस पर दिखा था। इसके अलावा बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Xiaomi 17 की लिस्टिंग हुई थी। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट होने का पता चला था। देश में लॉन्च होने वाले Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशंस

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Xiaomi 17 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 है। Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले  और Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की एक विशेषता इनके रियर पैनल पर सेंकेंडरी डिस्प्ले होना है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2,656x1,220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »