• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन, मिड रेंज सेगमेंट में मचा सकता है धूम!

Lava Agni 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन, मिड-रेंज सेगमेंट में मचा सकता है धूम!

Lava Agni 4 को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। स्मार्टफोन को BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा है।

Lava Agni 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन, मिड-रेंज सेगमेंट में मचा सकता है धूम!

Photo Credit: Lava

Lava Agni 4 को पिछले साल लॉन्च हुए Lava Agni 3 का सक्सेसर बताया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 को BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है
  • हाल ही में इसका टीजर ब्लैक कलर वेरिएंट में जारी किया था
  • फोन में हॉरिजॉन्टली अलाइन्ड पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है
विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपने नए हैंडसेट Lava Agni 4 5G को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। वहीं, BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) वेबसाइट पर इस डिवाइस की लिस्टिंग भी देखी गई है, जो इसके लॉन्च को और भी करीब बताती है। फोन का मॉडल नंबर LXX525 है और इसे 15 सितंबर को BIS डेटाबेस में शामिल किया गया था। Lava की तरफ से लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने ये जरूर साफ किया है कि अगला महीना Lava Agni 4 का होगा। हालिया लीक्स में कहा गया है कि इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये रखी जा सकती है।

Lava Agni 4 को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। स्मार्टफोन को BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा है। हालांकि, ये लिस्टिंग डिवाइस की कोई अन्य जानकारी नहीं देती है। इससे परे, कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर ब्लैक कलर वेरिएंट में जारी किया था, जिसमें फोन का हॉरिजॉन्टली अलाइन्ड पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। 

बताया जा रहा है कि अपकमिंग Lava स्मार्टफोन में 6.78-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही हैंडसेट में 4nm MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

फोन की बैटरी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Lava Agni 4 में 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी, जो अब तक की Lava सीरीज में सबसे बड़ी हो सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर शामिल होंगे। हालांकि, सेल्फी कैमरा और Android वर्जन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

Lava Agni 4 को पिछले साल लॉन्च हुए Lava Agni 3 का सक्सेसर बताया जा रहा है। Lava Agni 3 को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी। उस मॉडल में 6.78-इंच AMOLED 1.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट, 16MP फ्रंट कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »