Realme ला रही नया टैबलेट Realme Pad 3, होगा 8GB रैम, 5G कनेक्टिविटी से लैस!

Realme Pad 3 5G को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।

Realme ला रही नया टैबलेट Realme Pad 3, होगा 8GB रैम, 5G कनेक्टिविटी से लैस!

Photo Credit: Realme

Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा अपकमिंग टैबलेट

ख़ास बातें
  • टैबलेट में शुरुआती मॉडल 8GB+128GB कंफिग्रेशन में आ सकता है।
  • Realme Pad 3 5G को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।
  • टैबलेट स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

Realme एक लम्बे अरसे के बाद अपना अगला टैबलेट मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने 2023 में अपना आखिरी टैबलेट पेश किया था जिसका नाम था Realme Pad 2, जिसके बाद अब कंपनी इसका सक्सेसर अब जल्द पेश कर सकती है। रियलमी की ओर से टैबलेट की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन एक जाने माने टिप्स्टर ने इस अपकमिंग टैबलेट के लॉन्च को लेकर दावा किया है। Realme Pad 3 के नाम से कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। टैबलेट दो तरह के वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 

Realme Pad 3 कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के रूप में जल्द पेश किया जा सकता है। यह इससे पहले आए Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपकमिंग Realme Pad 3 टैबलेट को लेकर अहम बातें X पोस्ट में शेयर की हैं। रियलमी पैड 3 टैबलेट दो वर्जन में पेश किया जा सकता है। एक 5G वर्जन होगा और दूसरा WiFi Only मॉडल होगा। इसका मॉडल नम्बर RMP2501 बताया गया है। 

Realme Pad 3 5G को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। टैबलेट स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। रैम, स्टोरेज की बात करें तो टैबलेट में शुरुआती मॉडल 8GB+128GB कंफिग्रेशन में आ सकता है। वहीं, इसका 8GB+256GB मॉडल भी पेश किया जा सकता है। 

realme Pad 3 WiFi वेरिएंट का मॉडल नम्बर RMP2502 बताया गया है। स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर्स यहां भी मौजूद रहेंगे। साथ ही इसमें भी कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स पेश कर सकती है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस टैबलेट के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर ब्रांड कोई घोषणा कर सकती है। टैबलेट दिसंबर के अंत या जनवरी 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Good build quality
  • Wide aspect display with 120Hz refresh rate
  • Quad-speaker setup
  • Excellent battery life
  • Clean, feature-rich software
  • कमियां
  • No headphone jack
डिस्प्ले11.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन1200x2000 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता8360 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »