Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

BIS की वेबसाइट पर Vivo X200T मॉडल नंबर - V2561 के साथ लिस्ट हुआ है। इससे भारत में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

यह Vivo X200 FE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X200T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ हो सकता है
  • यह Vivo X200 FE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X200T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा यह Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखा है। 

BIS की वेबसाइट पर Vivo X200T मॉडल नंबर - V2561 के साथ लिस्ट हुआ है। इससे भारत में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Bluetooth SIG पर भी  Vivo X200T को देखा गया है। इसके  साथ Vivo X200 और X200 Pro भी लिस्ट हुए हैं। इससे कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में कुछ मॉडल्स को जल्द लॉन्च किए जाने का पता चल रहा है। Vivo X200T में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' मिल सकती है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर पाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Vivo X200 FE के समान हो सकते हैं। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। यह 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Vivo X200 FE में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है। Vivo X200 FE के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »