Poco X8 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS वेबसाइट पर लिस्टिंग

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का एक स्मार्टफोन BIS पर मॉडल नंबर - 2511FPC34I के साथ लिस्ट हुआ है। यह Poco X8 Pro हो सकता है

Poco X8 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS वेबसाइट पर लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek's Dimensity 8500 हो सकता है
  • Poco X8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Poco X8 Pro की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek's Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का एक स्मार्टफोन BIS पर मॉडल नंबर - 2511FPC34I के साथ लिस्ट हुआ है। यह Poco X8 Pro हो सकता है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Poco X8 Pro के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। यह चीन में पेश किए जाने वाले Redmi Turbo 5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED LTPS डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। Poco X8 Pro की 8,000 mAh की बैटरी 100  W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कुछ अधिक हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में देश में Poco X7 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.73 इंच 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Poco C85 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Poco C85 5G को तीन कलर्स - Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन तीनों कलर्स के साथ डुअल-टोन बैक पैनल है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 28 मिनटों में एक प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »