Bike

Bike - ख़बरें

  • Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
    Flipkart साइट धीरे-धीरे Flipkart Freedom Sale में लाइव होने वाली डील्स का खुलासा कर रहा है। इन डील्स से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेल के दौरान कितना डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, सटीक कीमत सेल शुरू होने पर ही मालूम होगी। अगर आप अपने लिए कोई नई मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसमें काफी बचत हो सकती है।
  • Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
    Specialized की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई S-Works Turbo Levo R Ultralight ई-बाइक है। अमेरिकी कंपनी ने इसे एक अल्ट्रा प्रीमियम माउंटेन बाइक के तौर पर लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर लगी है जो 600Wh बैटरी के साथ पेअर की गई है।
  • 100km रेंज के साथ Reany N1 GT इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Reany की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Reany N1 GT को लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक में Mivice M080 हब मोटर पैक की गई है। बैटरी को रिमूव भी किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में सिंगल स्पीड सेटअप मिलता है।
  • Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
    दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का प्रस्ताव है। इसके बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं 1 जनवरी 2027 से केवल ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नई नीति में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी, इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव और पुराने BS-IV चार-पहिया वाहन स्क्रैप करने पर 1 लाख रुपये तक का लाभ देने का भी प्रस्ताव है।
  • 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
    Monarc ने नई इलेक्ट्रिक बाइक को EV मार्केट में लॉन्च किया है। यह ई-बाइक Monarc Tracer के नाम से लॉन्च की गई है। इसमें दो बैटरी लगी हैं जो प्रत्येक 720Wh कैपिसिटी की हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 209 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी ने इसे दो फ्रेम ऑप्शन में पेश किया है। यह स्टेप-थ्रू फ्रेम के अलावा हाई-स्टेप फ्रेम में भी खरीदी जा सकती है।
  • 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई स्टेप-थ्रू फ्रेम बाइक है जो अर्बन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है। इसमें Mivice मोटर लगी है और 360Wh की रीमूवेबल बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 35Nm टॉर्क पैदा करती है।
  • 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
    Specialized की ओर से नई माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। Specialized Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर लॉन्च की गई है जिसमें 840 Wh की बैटरी मिलती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
    Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। Oben Rorr Evo में 9kW मोटर, 3.4kWh LFP बैटरी और 180 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। कंपनी का कहना है कि बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, AI आधारित Smart IQ मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Kingbull Ranger इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, 750W मोटर, 130Km है रेंज, जानें कीमत
    Kingbull की ओर से नई फैट-टायर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। यह एक ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक बाइक है जो ग्लोबल मार्केट में पेश की गई है। यह देखने में पुराने जमाने की मोटरसाइकिल जैसी लगती है। यह ऑन-रोड भी इस्तेमाल की जा सकती है। ई-बाइक में 130 किलोमीटर के लगभग रेंज मिल जाती है। यह 750 W की ब्रशलैस रियर हब मोटर के साथ आती है।
  • Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
    Decathlon ने यूरोप में Stilus E Touring इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बाइक लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक इसमें Bosch Performance Line CX मोटर दी गई है, जो 85Nm टॉर्क देती है। बाइक में 750Wh बैटरी दी गई है, जिससे 130 किमी तक की रेंज का दावा किया गया है। इसमें Shimano 11 स्पीड ड्राइवट्रेन, 29 इंच टायर और 100mm सस्पेंशन फोर्क मिलता है। इसकी कीमत 3,299.99 यूरो से शुरू होती है।
  • Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
    दिल्ली में राइड हाइलिंग ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Bharat Taxi, Ola, Uber और Rapido की कीमतों में साफ फर्क देखने को मिल रहा है। एक ही रूट और लगभग समान समय पर अलग अलग ऐप्स पर Auto, Bike और Cab के किराए अलग नजर आए। Bharat Taxi में किराया तुलनात्मक रूप से कम दिखा, जबकि Ola और Uber पर कीमतें ज्यादा रहीं। Rapido का किराया बीच के स्तर पर रहा। हालांकि, यह कीमतें समय, ट्रैफिक और डिमांड के हिसाब से बदलती रहती हैं और यूजर एक्सपीरियंस ड्राइवर कैंसलेशन जैसे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है।
  • CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक
    भारत की EV इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। Niron Magnetics और MATTER ने CES 2026 में रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Iron Nitride मैग्नेट और Variable Flux Motor डिजाइन को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए एक्सप्लोर किया जा रहा है। कंपनियों के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर टॉर्क डिलीवरी, एफिशिएंसी और राइडिंग रेंज देने में मदद कर सकती है। इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भरता कम करना और भारत की EV टेक्नोलॉजी को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • Rs 15 में 220 Km का सफर! Komaki ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल MX16, जानें कीमत
    Komaki Electric ने अपनी नई MX16 Pro इलेक्ट्रिक क्रूजर को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) रखी है। Komaki का कहना है कि MX16 Pro उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जिन्हें स्टाइल, रोड प्रेजेंस, कम रनिंग कॉस्ट और लंबे समय तक चलने वाला सेटअप चाहिए। यह क्रूजर दो कलर ऑप्शन्स Dual Tone और Jet Black में उपलब्ध है। इसकी टॉप स्पीड 80 Kmph है और कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 220 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है।
  • 172km रेंज के साथ फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera 5000+ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ
    मैटर मोटर वर्क्स की ओर से नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय EV मार्केट में पेश की गई है। यह कंपनी की गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 5kWh की बैटरी मिलती है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 172 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी ने इसमें टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया है
  • Royal Enfield ने पेश की Flying Flea S6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जबरदस्त लुक और भरपूर स्मार्ट फीचर्स!
    Royal Enfield ने अपने इलेक्ट्रिक फ्यूचर की झलक दिखाते हुए EICMA 2025 में Flying Flea S6 का ग्लोबल रिवील किया है। यह कंपनी के नए “Flying Flea” ब्रांड के तहत आने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है, जिसे Royal Enfield ने “City+ Mobility” प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। मतलब साफ है ये बाइक शहर की भीड़ में फुर्ती से चलने के साथ-साथ वीकेंड एडवेंचर ट्रेल्स पर भी उतनी ही आराम से दौड़ सकेगी। कंपनी इसे 2026 के आखिर तक लॉन्च करने की तैयारी में है।

Bike - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »