• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Kingbull Hunter 2.0: मोटे टायर वाली यह इलेक्ट्रिक साइकिल देती है 88 Km की रेंज, कीमत Rs 87 हजार

Kingbull Hunter 2.0: मोटे टायर वाली यह इलेक्ट्रिक साइकिल देती है 88 Km की रेंज, कीमत Rs 87 हजार

Kingbull Hunter 2.0 की कीमत $999 (लगभग 87,000 रुपये) रखी गई है। यह ब्लैक और बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि डार्क ग्रीन वेरिएंट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Kingbull Hunter 2.0: मोटे टायर वाली यह इलेक्ट्रिक साइकिल देती है 88 Km की रेंज, कीमत Rs 87 हजार

Photo Credit: Kingbull

ख़ास बातें
  • Kingbull Hunter 2.0 की कीमत $999 (लगभग ₹83,000) रखी गई है
  • यह ब्लैक और बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
  • अमेरिका में ग्राहक इसे Kingbull की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं
विज्ञापन
Kingbull ने अपनी नई ऑफ-रोड ई-बाइक Hunter 2.0 को लॉन्च कर दिया है। यह पिछले मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे खासतौर पर एडवेंचर लवर्स, माउंटेन बाइकिंग एंथुजिएस्ट और डेली कम्यूटर के लिए डिजाइन किया गया है। नए मॉडल में पावर, ड्यूरेबिलिटी और स्टाइल को पहले से बेहतर बनाया गया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Kingbull Hunter 2.0 की कीमत $999 (लगभग 87,000 रुपये) रखी गई है। यह ब्लैक और बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि डार्क ग्रीन वेरिएंट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस ई-बाइक के साथ फ्री एक्सेसरी किट दी जा रही है, जिसमें लाइट्स, फेंडर्स और लॉक शामिल हैं। अमेरिका में ग्राहक इसे Kingbull की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं, जहां कंपनी 2 साल की वारंटी सर्विस भी ऑफर कर रही है।

Hunter 2.0 में 750W का BAFANG ब्रशलेस मोटर दिया गया है, जो 80Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक मुश्किल रास्तों और ढलानों को आसानी से पार करने में मदद करने का दावा करती है। इसमें UL2271-सर्टिफाइड 48V 15Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। लोअर बूस्ट मोड में इसकी दावा की गया रेंज 55 मील (लगभग 88 किमी) है। हालांकि, रियल-वर्ल्ड यूसेज में यह लगभग 35 मील (56 किमी) की रेंज दे सकती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है।

इस ई-बाइक में 26×4-इंच के CST फैट टायर्स लगाए गए हैं, जो ऑफ-रोड, रेतीले रास्तों और शहर की सड़कों पर भी बेहतरीन ग्रिप और स्टेबिलिटी देने का दावा करते हैं। बाइक का फ्रेम 6061 एल्युमिनियम अलॉय से बना है, जिससे यह हल्की और मजबूत बनती है। इसमें 7-स्पीड SHIMANO ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिससे राइडर्स को जरूरत के मुताबिक स्पीड एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है।

लंबी राइड्स को कंफर्टेबल बनाने के लिए इसमें एर्गोनॉमिकली डिजाइन किया गया सैडल और 80mm ट्रैवल फ्रंट फोर्क सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो झटकों को आसानी से अब्जॉर्ब कर सकता है। इसके अलावा, इसमें फ्रंट और रियर लाइट्स भी दी गई हैं, जिससे रात में विजिबिलिटी बनी रहती है। सेफ्टी के लिए इसमें Zoom हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो हर कंडीशन में बेहतर स्टॉपिंग पावर प्रोवाइड करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kingbull, Kingbull e bikes, e Bikes
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »