• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Joy e bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर Rs 30 हजार तक के बेनिफिट्स, आसान फाइनेंस ऑप्शन अलग से; जानें ऑफर

Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर Rs 30 हजार तक के बेनिफिट्स, आसान फाइनेंस ऑप्शन अलग से; जानें ऑफर

Joy e-bike के Wolf, Wolf Eco, Wolf+, Gen Next Nanu, Gen Next Nanu Eco, Gen Next Nanu+ और Glob इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जाने का दावा किया गया है।

Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर Rs 30 हजार तक के बेनिफिट्स, आसान फाइनेंस ऑप्शन अलग से; जानें ऑफर

Photo Credit: Joy e-bike

ख़ास बातें
  • Joy e-bike ने ई-स्कूटर, ई-थ्री-व्हीलर्स के लिए घोषित किए फेस्टिव ऑफर्स
  • Mihos, Wolf+, Gen-Next Nanu+ सहित ई-स्कूटर्स पर मिलेंगे आकर्षक बेनिफिट्स
  • फ्री इंश्योरेंस के लिए Bluebells Insurance के साथ साझेदारी
विज्ञापन
Wardwizard Innovations & Mobility Limited ने फेस्टिब सीजन के लिए अपने Joy e-bike इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है। ऑफर्स कंपनी की e-rik थ्री-व्हीलर रेंज पर भी हैं। कंपनी के ई-स्कूटर पोर्टफोलियो में वर्तमान में आठ मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंट ऑफर सभी मॉडल्स में उपलब्ध है। हालांकि, Joy e-bike Mihos पर ज्यादा आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यहां हम आपको कंपनी द्वारा दिए जा रहे सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Joy e-bike ने अपने ई-स्कूटर और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी Mihos, Wolf+, Gen-Next Nanu+ सहित अपने ई-स्कूटर की लंबी रेंज पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिनमें डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर्स शामिल हैं। जॉय ई-बाइक मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत वर्तमान में 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसके मूल रिटेल प्राइस (1.35 लाख रुपये) से 18,000 रुपये कम है। 

इतना ही नहीं, ग्राहकों को Joy e-bike के Wolf, Wolf Eco, Wolf+, Gen Next Nanu, Gen Next Nanu Eco, Gen Next Nanu+ और Glob इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जाने का दावा किया गया है। फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी के ई-स्कूटर रेंज की शुरुआती कीमत 70,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

अन्य ऑफर्स की बात करें, तो Wardwizard ने Bluebells Insurance Broking Pvt. Ltd. के साथ भी साझेदारी की है, जिसके तहत इस त्योहारी सीजन में सीमित समय के लिए चुनिंदा इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल्स पर फ्री इंस्योरेंस की पेशकश की जा रही है। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि वह 15 बैंकों और NBFC के साथ-साथ मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस लिमिटेड के साथ मिलकर आसान फाइनेंस ऑप्शन भी उपलब्ध करा रहा है।

Joy e-bike के मॉडल्स पर ये ऑफर पूरे भारत में ब्रांड की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स की समयसीमा नवंबर 2024 रखी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Joy e bike Electric Scooters, Joy e bike Offers
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »