Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?

दिल्ली में एक ही रूट पर Bharat Taxi, Ola, Uber और Rapido के किरायों की तुलना सामने आई है।

Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?

Photo Credit: AI Generated

Bharat Taxi में Auto और Bike किराया तुलनात्मक रूप से कम

ख़ास बातें
  • एक ही रूट पर चार राइड ऐप्स के किराए अलग नजर आए
  • Bharat Taxi में Auto और Bike किराया तुलनात्मक रूप से कम
  • कीमतें समय और डिमांड के साथ बदलती रहती हैं
विज्ञापन

दिल्ली जैसे शहर में कैब या ऑटो बुक करना अब सिर्फ सफर का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह कीमत, टाइम और एक्सपीरियंस का पूरा पैकेज बन चुका है। एक ही रूट पर अलग-अलग ऐप्स खोलने पर किराया, गाड़ी की उपलब्धता और पिकअप टाइम अलग नजर आता है। हाल ही में इसी तरह एक ही लोकेशन और लगभग समान रूट के लिए Uber, Ola, Rapido और सरकार समर्थित Bharat Taxi पर राइड ऑप्शन्स चेक किए गए। नतीजा यह रहा कि हर प्लेटफॉर्म पर कीमत और कैटेगरी में फर्क साफ दिखाई दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नया Bharat Taxi वाकई Ola, Uber और Rapido जैसे स्थापित प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे पा रहा है या नहीं।

इस तुलना में हमनें Bharat Taxi के अलावा Uber, Ola और Rapido तीनों पर एक ही समय के आसपास राइड ऑप्शन्स देखें। Bharat Taxi पर Bike और Auto जैसे ऑप्शन्स में किराया सबसे कम नजर आया, वहीं Uber और Ola में Auto और Cab की कीमतें थोड़ी ज्यादा दिखीं। Rapido पर Auto का किराया बीच के स्तर पर रहा। हालांकि, यह भी साफ है कि ये कीमतें किसी एक समय की हैं और अलग-अलग फैक्टर्स के हिसाब से बदल सकती हैं।

Bharat Taxi की बात करें तो यह प्लेटफॉर्म खुद को कोऑपरेटिव मॉडल पर चलने वाला राइड हाइलिंग ऐप बताता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ड्राइवर कमीशन नहीं देते और ड्राइवर ही प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार होते हैं। Bharat Taxi ऐप पर Auto, Bike और Cab Economy जैसे ऑप्शन्स दिखते हैं और कीमतें तुलनात्मक रूप से कम नजर आती हैं। सरकार समर्थित होने की वजह से इसमें सर्ज प्राइसिंग न होने का दावा भी किया जाता है, जो कई यूजर्स के लिए बड़ा फैक्टर बन सकता है।

Bharat Taxi (Left) | Uber (Right)

Bharat Taxi (Left) | Uber (Right)

Rapido (Left) | Ola Cabs (Right)

Rapido (Left) | Ola Cabs (Right)

Uber की बात करें तो ऐप पर Uber Go, Sedan, Auto और XL जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं। जैसा कि स्क्रीनशॉट्स में देखा जा सकता है Uber Auto और Go का किराया Bharat Taxi से ज्यादा नजर आया। Uber आमतौर पर पिकअप टाइम और नेटवर्क के मामले में मजबूत माना जाता है, लेकिन सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर कैंसलेशन जैसी शिकायतें भी अक्सर सामने आती रहती हैं, खासकर पीक टाइम में।

Ola पर Auto, Mini, Sedan और Bike जैसे ऑप्शन्स उपलब्ध रहते हैं। यहां Auto का किराया Bharat Taxi और Rapido के मुकाबले ज्यादा दिखा। Ola में कई बार अलग-अलग चार्ज जैसे मिनिमम फेयर या कैंसलेशन चार्ज भी लागू होते हैं, जो फाइनल बिल को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में Ola की गाड़ियों की उपलब्धता बेहतर मानी जाती है।

Rapido खासतौर पर Bike और Auto राइड्स के लिए जाना जाता है। इस तुलना में Rapido Auto का किराया Uber और Ola से कम, लेकिन Bharat Taxi से ज्यादा नजर आया। Rapido को शॉर्ट डिस्टेंस और ट्रैफिक वाले इलाकों में एक किफायती ऑप्शन माना जाता है, लेकिन यहां भी ड्राइवर की उपलब्धता और कैंसलेशन यूजर एक्सपीरियंस को प्रभावित कर सकती है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि Rapido शुरुआत में फेयर कम दिखाता है, लेकिन उस फेयर में ऑटो या कैब एक्सेप्ट नहीं होती और प्लेटफॉर्म खुद 20-50 रुपये बढ़ाने का सुझाव देता है।

यहां यह समझना जरूरी है कि किसी भी ऐप पर दिखने वाला किराया फाइनल नहीं होता। समय, ट्रैफिक, डिमांड, ड्राइवर की उपलब्धता और सर्ज प्राइसिंग जैसे फैक्टर्स के चलते कीमतें मिनटों में बदल सकती हैं। इसके अलावा यूजर एक्सपीरियंस सिर्फ किराए तक सीमित नहीं होता। ड्राइवर का बिना वजह राइड कैंसल करना, पिकअप में देरी, एक्स्ट्रा चार्ज की मांग और पीक आवर्स में गाड़ी न मिलना जैसी बातें भी उतनी ही मायने रखती हैं।

कुल मिलाकर, Bharat Taxi इस कम्पैरिजन में एक किफायती और अलग मॉडल वाला ऑप्शन बनकर सामने आता है, लेकिन Ola, Uber और Rapido अभी भी नेटवर्क, स्केल और यूजर बेस के मामले में आगे हैं। किस प्लेटफॉर्म को चुनना है, यह पूरी तरह यूजर की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है - कोई कम कीमत देखता है, कोई जल्दी पिकअप और कोई भरोसेमंद ड्राइवर एक्सपीरियंस। एक ही रूट पर अलग-अलग ऐप्स चेक करना आज भी सबसे बेहतर तरीका माना जा सकता है, क्योंकि शहर में राइड हाइलिंग का अनुभव हर बार एक जैसा नहीं रहता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  2. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  4. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
  5. Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर
  6. Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट
  7. Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा
  8. Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
  9. अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो
  10. 13MP कैमरा, 14550mAh बैटरी के साथ Brave Ark एंड्रॉयड पीसी लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »