Aviation

Aviation - ख़बरें

  • भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
    भारत ने पहली बार किसी कमर्शियल जेट विमान की लैंडिंग स्वदेशी GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) सिस्टम की मदद से कराई है। IndiGo का Airbus A320 उदयपुर एयरपोर्ट पर बिना पारंपरिक ग्राउंड-बेस्ड Instrument Landing System (ILS) के सफलतापूर्वक उतरा। GAGAN को ISRO और Airports Authority of India (AAI) ने मिलकर विकसित किया है। यह GPS सिग्नल में आने वाली त्रुटियों को रियल टाइम में सुधारकर पायलट को अधिक सटीक नेविगेशन देता है। माना जा रहा है कि यह तकनीक भविष्य में छोटे एयरपोर्ट्स पर भी सुरक्षित और सटीक लैंडिंग को आसान बना सकती है।
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में कथित तौर पर पावर बैंक में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद DGCA के फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल से जुड़े नियम फिर चर्चा में आ गए हैं। रेगुलेटर के मुताबिक, पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में ले जाए जा सकते हैं और फ्लाइट के दौरान उनसे मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना मना है। DGCA ने ओवरहेड बिन में पावर बैंक रखने पर भी रोक लगाई है। यह घटना लिथियम बैटरी डिवाइसेज से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को फिर सामने लाती है।
  • फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
    Singapore Airlines ने अपने चुनिंदा विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi लाने का ऐलान किया है। यह सर्विस 2027 से शुरू होगी और धीरे-धीरे A350 और A380 जैसे एयरक्राफ्ट में लागू की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, Starlink की मदद से यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और स्मूद इंटरनेट मिलेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम आसान होंगे। खास बात यह है कि एयरलाइन अपनी मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को जारी रखेगी, जिससे कई कैटेगरी के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क इंटरनेट मिलेगा।
  • VIP ट्रैवल में फेवरेट Learjet 45XR: इसी प्राइवेट जेट में सवार थे अजीत पवार, जानें इस हाई-टेक एयरक्राफ्ट के बारे में सब कुछ
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की चार्टर्ड विमान दुर्घटना में मौत के बाद Bombardier Learjet 45XR चर्चा में आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के पास क्रैश होकर आग पकड़ बैठा। Learjet 45XR एक मिड-साइज बिजनेस जेट है, जिसका इस्तेमाल VIP और कॉर्पोरेट ट्रैवल के लिए किया जाता है। हालांकि, इस सीरीज से जुड़े पुराने हादसों का रिकॉर्ड भी सामने आता रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एयरक्राफ्ट की सेफ्टी में टेक्नोलॉजी के साथ ऑपरेशनल प्रैक्टिस और मेंटेनेंस की बड़ी भूमिका होती है।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • पानी में तैरता एयरपोर्ट अब हकीकत! जानें क्या है AutoFlight का फ्लोटिंग वर्टीपोर्ट
    AutoFlight Aviation Technology ने दुनिया का पहला Sea-Air लो-एल्टिट्यूड मोबिलिटी सॉल्यूशन लॉन्च किया है, जो पानी और हवा दोनों को जोड़कर एक पूरी तरह नया ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम तैयार करता है। यह मॉडल सिर्फ एक eVTOL लॉन्च सिस्टम नहीं, बल्कि एक ऐसा नेटवर्क है जो नदियों, झीलों और तटीय इलाकों को नए तरह की एयर मोबिलिटी से जोड़ सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर पांच बड़े यूजकेस के लिए डिजाइन किया है, जिसमें मरीन एनर्जी मेंटेनेंस, इमर्जेंसी रेस्क्यू, हाई-फ्रीक्वेंसी कम्यूटिंग, सी-एयर टूरिज्म और मोबाइल वेर्टीपोर्ट नेटवर्क्स शामिल हैं। सबसे खास बात इसका कार्बन-फ्री वाटर वर्टीपोर्ट है, जिसे बिना जमीन के सीधा पानी पर ही डिप्लॉय किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    रेलवे टिकट से लेकर खाना आर्डर करने तक, सब कुछ होगा मात्र एक क्लिक की दूरी पर। IRCTC ने अपने नए Super App 'RailOne' को लाइव कर दिया है, जिसे हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महीनों पहले घोषित किया गया था। इस ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) और IRCTC की साझेदारी में बनाया गया है।
  • IndiGo के साथ ट्रेडमार्क के विवाद में Mahindra ने बदली इलेक्ट्रिक SUV की ब्रांडिंग
    IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है।
  • ब्रिटेन में 7 लाख हवाई यात्रियों ने टेक प्रोफेशनल के वर्क फ्रॉम होने से झेली मुसीबत
    पिछले वर्ष ब्रिटेन में लगभग सात लाख हवाई यात्रियों को एक IT इंजीनियर के पासवर्ड में हुई गड़बड़ी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पिछले वर्ष अगस्त में एक बैंक हॉलिडे के दिन फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में ब्रेकडाउन से इस समस्या की शुरुआत हुई थी। इससे बहुत सी फ्लाइट्स को कैंसल करना पड़ा था और बड़ी संख्या में ट्रैवलर्स घंटों तक एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे थे।
  • हाइड्रोजन भरकर उड़ाया एयरक्राफ्ट, अमेरिकी कंपनी का गजब प्रयोग! 842km दूरी तय की
    Hydrogen Electric Air Taxi : एक हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ने उड़ान का नया रिकॉर्ड बनाया है। एयर टैक्‍सी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के आसमान में 842 किलोमीटर की उड़ान पूरी की, जो एक रिकॉर्ड है।
  • फ्रांस से 26 राफेल मैरीन फाइटर जेट्स खरीदने के लिए हो सकती है 50,000 करोड़ रुपये की डील
    फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल में उनकी डिफेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ ही Dassault Aviation और Thales जैसे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स शामिल होंगे
  • Autoflight Prosperity 4: सिंगल चार्ज में 250 Km उड़ा यह इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट, बना नया विश्व रिकॉर्ड
    Autoflight Prosperity 4 से पहले eVTOL द्वारा सबसे लंबी उड़ान का पिछला रिकॉर्ड करीब 248.8 किलोमीटर का था, जिसे कैलिफोर्निया स्थित eVTOL डेवलपर जॉबी एविएशन (Joby Aviation) ने 2021 में बनाया था।
  • चीन का 5500Km रेंज वाला C919 पैसेंजर प्लेन वैरिफिकेशन फ्लाइट में फेल!
    रिपोर्ट कहती है कि C919 को 100 घंटे के वैरिफिकेशन टेस्ट के लिए 1 फरवरी को शंघाई से बीजिंग की उड़ान भरनी थी और फिर हेफई जाना था। लेकिन प्लेन अपने तय समय के अनुसार हेफई नहीं पहुंच सका और बीच यात्रा में से ही शंघाई लौट गया
  • Amazon Air: अमेजन अब हवाई जहाज से पहुंचाएगा सामान, भारत में लॉन्च हुई एयर कार्गो सर्विस
    Amazon ने भारत में अपनी समर्पित एयर कार्गो सर्विस Amazon Air को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के एक कार्यकारी ने एजेंसी को बताया कि इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी डिलीवरी को विस्तारित और तेज करना चाहती है।

Aviation - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »