• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Air: अमेजन अब हवाई जहाज से पहुंचाएगा सामान, भारत में लॉन्च हुई एयर कार्गो सर्विस

Amazon Air: अमेजन अब हवाई जहाज से पहुंचाएगा सामान, भारत में लॉन्च हुई एयर कार्गो सर्विस

यूरोप की ASL Aviation की यूनिट Quickjet बेंगलुरू बेस्ड मालवाहक कंपनी है, जो पहले से ही Amazon के लिए एक विमान को ऑपरेट करती है और कल, यानी मंगलवार से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद समेत दूसरे शहरों में अपना दूसरा विमान ऑपरेट करना शुरू करेगी।

Amazon Air: अमेजन अब हवाई जहाज से पहुंचाएगा सामान, भारत में लॉन्च हुई एयर कार्गो सर्विस
ख़ास बातें
  • इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी डिलीवरी को विस्तारित और तेज करना चाहती है
  • इसके लिए भारतीय कार्गो वाहक Quikjet में निवेश किया गया है
  • यूरोप की ASL Aviation की यूनिट Quickjet बेंगलुरू बेस्ड मालवाहक कंपनी है
विज्ञापन
Amazon.com ने सोमवार को भारत में एक समर्पित एयर कार्गो सेवा Amazon Air को लॉन्च किया। इस सर्विस के जरिए ई-कॉमर्स दिग्गज देश में अपनी डिलीवरी सेवा को पहले से तेज और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी। अमेजन के लिए भारत प्रमुख बाजारों में से एक है, जहां इसकी सीधी टक्कर इसके कड़े प्रतियोगी Flipkart से होती है। Amazon देश में स्टैंडर्ड के साथ वन डे और टू डे डिलीवरी ऑप्शन भी देती है।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, Amazon ने भारत में अपनी समर्पित एयर कार्गो सर्विस Amazon Air को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के एक कार्यकारी ने एजेंसी को बताया कि इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी डिलीवरी को विस्तारित और तेज करना चाहती है। निवेश की वैल्यू को बताए बिना, अमेजन ग्लोबल एयर की उपाध्यक्ष, सारा रोहड्स ने एजेंसी को बताया कि 'चार प्रमुख भारतीय शहरों में अमेजन के लिए विशेष रूप से परिवहन पैकेजों के लिए भारतीय कार्गो वाहक Quikjet में निवेश किया गया है।

रोहड्स ने आगे कहा कि एक समर्पित कार्गो सर्विस का उपयोग करने के कदम से अमेजन को प्रोडक्ट की व्यापक रेंज में डिलीवरी के समय को कम करते हुए लागत और फ्लाइट शैड्यूल पर अच्छा कंट्रोल मिलेगा।

अमेरिका और यूरोप के बाद भारत तीसरा बाजार है, जहां कंपनी ने Amazon Air लॉन्च किया है। अमेजन ने इस सर्विस को अपने घरेलू बाजार अमेरिका में 2016 में शुरू किया था, और वर्तमान में कंपनी वहां 110 से अधिक जेट का नेटवर्क ऑपरेट करती है जो दुनिया भर में 70 से अधिक स्थानों पर उड़ान भरते हैं।

यूरोप की ASL Aviation की यूनिट Quickjet बेंगलुरू बेस्ड मालवाहक कंपनी है, जो पहले से ही Amazon के लिए एक विमान को ऑपरेट करती है और कल, यानी मंगलवार से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद समेत दूसरे शहरों में अपना दूसरा विमान ऑपरेट करना शुरू करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Air
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »