• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिकी एयरलाइंस ग्रुप की चेतावनी, 5G से जुड़े मुद्दे कई साल तक रहेंगे बरकरार

अमेरिकी एयरलाइंस ग्रुप की चेतावनी, 5G से जुड़े मुद्दे कई साल तक रहेंगे बरकरार

उनकी गवाही को रॉयटर्स ने रिव्‍यू किया है और यह अभी तक पब्‍लिक में नहीं आई है।

अमेरिकी एयरलाइंस ग्रुप की चेतावनी, 5G से जुड़े मुद्दे कई साल तक रहेंगे बरकरार

अमेरिका के लिए एयरलाइंस के प्रमुख ‘निक कैलिओ’ हाउस ट्रांसपोर्टेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सबकमिटी को लिखित गवाही देंगे

ख़ास बातें
  • C-बैंड में 5G वायरलेस का डिप्‍लॉयमेंट काफी समय से व‍िवादों में है
  • इसकी वजह से हवाई उड़ानों पर असर पड़ने की बात कही जा रही है
  • तमाम एयलाइन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स भी इस वजह से कैंसल की हैं
विज्ञापन
C-बैंड में 5G वायरलेस के डिप्‍लॉयमेंट की वजह से हवाई जहाजों की उड़ान में आने वाली परेशानी से जुड़े मामले को स्थायी रूप से अड्रेस करने में ‘कई साल' लगने की संभावना है। यह जानकारी गुरुवार को उस ग्रुप द्वारा अमेरिकी सांसदों को दी जाएगी, जो प्रमुख अमेरिकी यात्री और कार्गो विमानों को रिप्रजेंट करता है। अमेरिका के लिए एयरलाइंस के प्रमुख ‘निक कैलिओ' हाउस ट्रांसपोर्टेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सबकमिटी को लिखित गवाही में बताएंगे कि एविएशन इंडस्‍ट्री का सामना करने वाले 5G मुद्दों से बचा जाना चाहिए था। उनकी गवाही को रॉयटर्स ने रिव्‍यू किया है और यह अभी तक पब्‍लिक में नहीं आई है। 

निक कैलिओ कहते हैं कि सी-बैंड में 5G की तैनाती के कारण होने वाले हस्तक्षेप के मुद्दों को पूरी तरह और स्थायी रूप से कम करने में कई साल लगेंगे। उनका ग्रुप अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस, फेडेक्स और दूसरे प्रमुख कैरियर्स को रिप्रजेंट करता है। 

C-बैंड में 5G वायरलेस स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने वाले वेरिजॉन (Verizon) और एटीएंडटी (AT&T) ने एविएशन इंडस्‍ट्री और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की चेतावनी के बाद जनवरी में हवाई अड्डों के पास कुछ 5G वायरलेस टावरों की तैनाती में देरी पर सहमति जताई थी। अमेरिका में 5G के व्‍यवधान से संवेदनशील हवाई जहाजों के रेडियो अल्टीमीटर पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। FAA ने कहा कि पिछले हफ्ते उसने 20 अल्टीमीटर मॉडल को मंजूरी दे दी है। लेकिन 5G ने खराब मौसम में कुछ उड़ानों को प्रभावित किया है। एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज असोसिएशन के अध्यक्ष एरिक फैनिंग सांसदों को बताएंगे कि समस्या पर काम चल रहा है, लेकिन यह अभी तक हल नहीं हुई है।

सुनवाई में FAA एडमिनिस्‍ट्रेटर स्टीव डिक्सन, वायरलेस इंडस्‍ट्री ग्रुप CTIA के CEO मेरेडिथ एटवेल बेकर और अन्य की गवाही भी शामिल होगी।

कमिटी के एक प्रवक्ता ने कहा कि फेडरल कम्‍युनिकेशंस कमीशन (FCC) को गवाही देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह उपस्थित होने में असमर्थ था। FCC ने इस पर फौरन कोई कमेंट नहीं किया है। 

मेरेडिथ एटवेल बेकर सांसदों को बताएंगे कि वायरलेस उद्योग विश्वास रखता है कि 5G से एयर ट्रैफ‍िक सेफ्टी को कोई खतरा नहीं है।

एयर लाइन पायलट असोसिएशन के अध्यक्ष जो डेपेट (Joe DePete) का कहना है कि टेलिकॉम इंडस्‍ट्री को FCC के समर्थन ने न केवल जनता को जोखिम में डाल दिया है, बल्कि इसने पायलटों को उड़ान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कामकाज करने के लिए मजबूर किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »