• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • हाइड्रोजन भरकर उड़ाया एयरक्राफ्ट, अमेरिकी कंपनी का गजब प्रयोग! 842km दूरी तय की

हाइड्रोजन भरकर उड़ाया एयरक्राफ्ट, अमेरिकी कंपनी का गजब प्रयोग! 842km दूरी तय की

Hydrogen Electric Air Taxi : इस हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को बनाया है जॉबी एविएशन ने। कंपनी अभी अपने प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर रही है।

हाइड्रोजन भरकर उड़ाया एयरक्राफ्ट, अमेरिकी कंपनी का गजब प्रयोग! 842km दूरी तय की

Photo Credit: Joby Aviation

ख़ास बातें
  • अमेरिकी कंपनी जॉबी एविएशन का सफल प्रयोग
  • इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट को हाइड्रोजन फ्यूल के साथ किया मॉडिफाई
  • अमेरिका के आसमान में भरी 842Km उड़ान
विज्ञापन
Hydrogen Electric Air Taxi Record : इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का प्रोडक्‍शन दुनियाभर में तेजी पकड़ रहा है। तमाम सवालों के बावजूद भारत में भी इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों की सेल बढ़ी है। चीन और यूएई जैसे देशों में कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक एयर टैक्‍सी का भी ट्रायल किया है। अब एक हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ने उड़ान का नया रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस एयर टैक्‍सी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के आसमान में 842 किलोमीटर की उड़ान पूरी की, जो एक रिकॉर्ड है। इस दौरान बॉय-प्रॉडक्‍ट के रूप में एयरटैक्‍सी से सिर्फ पानी निकला यानी कोई प्रदूषक तत्‍व रिलीज नहीं हुआ।  

इस हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को बनाया है जॉबी एविएशन ने। कंपनी अभी अपने प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर रही है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि हाइड्रोजन बेस्‍ड इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी भविष्‍य में ऐसी यात्राएं पेश कर सकती है, जो उत्‍सर्जन मुक्‍त होंगी। उनके साथ लंबी दूरी की यात्रा की जा सकेगी। खास बात रही कि उड़ान के बाद भी एयर टैक्‍सी में हाइड्रोजन फ्यूल का 10 फीसदी बचा था यानी वह और उड़ान भर सकती थी।  
 

VTOL कर सकती है एयर टैक्‍सी 

जॉबी एविएशन की एयर टैक्‍सी को पिछले महीने 24 जून को उड़ाया गया था। कंपनी का कहना है कि उसकी एयर टैक्‍सी VTOL यानी वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग कर सकती है। 
 

मॉडिफाइ की गई है एयर टैक्‍सी 

जॉबी एविएशन ने अपनी एयर टैक्‍सी को मॉडिफाइ किया है। उसे हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट में बदला है। दावा है कि शहरी इलाकों में इसे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। पहले यह एयर टैक्‍सी सिर्फ इलेक्ट्रिक थी, जिसकी कई उड़ानें कंपनी कर चुकी है और लगभग 40 हजार किलोमीटर की फ्लाइट टेस्टिंग उसने की है। बाद में इंजीनियरों ने इलेक्ट्रिक विमान को हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक विमान में बदला। यह 40 किलो लिक्विड हाइड्रोजन को स्‍टोर कर सकता है। 

जॉबी एविएशन को उम्‍मीद है कि उसे जल्‍द अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन से जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »