• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ट्रैफिक जाम से मुक्ति, अब उड़कर पहुंचेंगे ऑफिस! Joby Aviation की Air Taxi सर्विस को मंजूरी!

ट्रैफिक जाम से मुक्ति, अब उड़कर पहुंचेंगे ऑफिस! Joby Aviation की Air Taxi सर्विस को मंजूरी!

सर्विस के अंतर्गत Joby Aviation अपने पांच सीट वाले एयरक्राफ्ट से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करेगी।

ट्रैफिक जाम से मुक्ति, अब उड़कर पहुंचेंगे ऑफिस! Joby Aviation की Air Taxi सर्विस को मंजूरी!

Photo Credit: CNBC

एयरक्राफ्ट को कंपनी ने eVTOL नाम दिया है, इसमें पांच प्रोपेलर लगे हैं।

ख़ास बातें
  • पांच सीट वाले एयरक्राफ्ट को कंपनी करेगी इस्तेमाल
  • एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन के लिए भी चाहिए होगा सर्टिफिकेट
  • कंपनी को एयर टैक्सी सर्विस के लिए मिले पहले तीन जरूरी अप्रूवल
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम के दिन अब लदने वाले हैं। रोजाना ऑफिस या काम पर जाते समय अगर आपके लिए ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है तो यह खबर आपको निश्चित रूप से राहत पहुंचाने वाली है। हवाई टैक्सी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। जल्द ही यह सर्विस अब हकीकत बनने जा रही है। Joby Aviation अपनी एयर टैक्सी (Air Taxi) सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी ने गुरूवार को घोषणा करते हुए कहा कि उसने फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से पहले तीन जरूरी अप्रूवल मिल गए हैं। इसके बाद कंपनी अपनी ऑन डिमांड एयर टैक्सी सर्विस को कमर्शियल तौर पर शुरू कर सकती है। 

सर्विस के अंतर्गत Joby Aviation अपने पांच सीट वाले एयरक्राफ्ट से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करेगी। एयरक्राफ्ट में 6 प्रोपेलर लगे हैं और यह एक शानदार हेलीकॉप्टर जैसा दिखता है। इस एयरक्राफ्ट को कंपनी ने eVTOL नाम दिया है। यह एक पांच सीटर एयरक्राफ्ट है जो सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर के लगभग तय कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसके उड़ने की स्पीड 321 km/h तक की बताई गई है। 

Joby Aviation अमेरिका के कैलिफॉर्निया में स्थित एरोस्पेस कंपनी है और अपनी एयर टैक्सी से पहली उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार है। कंपनी ने कमर्शियल तौर पर एयर टैक्सी सर्विस के लिए पहले तीन जरूरी अप्रूवल हासिल कर लिए हैं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी भी कई ऐसे रेगुलेटरी अप्रूवल हैं जो कंपनी को हासिल करने हैं। FAA सर्टिफिकेशन मिलने का अर्थ है कि कंपनी एयरक्राफ्ट कैरियर के रूप में ऑपरेट कर सकती है। कंपनी अब फ्लाइट टेस्टिंग शुरू कर सकती है और आगे के टेक ऑपरेशंस को डेवलप कर सकती है। इसमें पायलेट कॉर्डिनेटिंग सिस्टम और कंज्यूमर ऐप डेवलेपमेंट जैसी चीजें शामिल हैं। 

कंपनी ने अपने आपको ऊबर ऑफ द एयर (Uber of the Air) कहती है। यानि कि जैसे ऊबर सड़कों पर टैक्सी सर्विस देती है, यह हवाई टैक्सी सर्विस देने वाली अग्रणी कंपनी होगी। तकनीकी रूप से कंपनी के पास अभी भी आम लोगों को हवाई रास्ते के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का अधिकार नहीं है। इसके लिए कंपनी को एफएए टाइप सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी। 

FAA टाइप सर्टिफिकेशन मिलने के बाद भी कंपनी को एक प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी। बिना प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन के कंपनी अपनी एयर टैक्सी का निर्माण नहीं कर सकती है। सर्टिफिकेशन मिल जाने पर कंपनी अपने एयरक्राफ्ट का कमर्शिअल प्रोडक्शन कर सकेगी। इस एयरक्राफ्ट को कंपनी ने eVTOL नाम दिया है। यह एक पांच सीटर एयरक्राफ्ट है जो सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर के लगभग तय कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसके उड़ने की स्पीड 321 km/h तक की बताई गई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  2. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  3. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  4. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  6. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  7. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  8. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  9. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  10. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »