Moto G06 में मिल सकती है 5,100 mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन को Geekbench, Demko, FCC और TÜV जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है

Moto G06 में मिल सकती है 5,100 mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किए गए Moto G05 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G06 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किए गए Moto G05 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को Geekbench, Demko, FCC और TÜV जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इससे Moto G06 की बैटरी कैपेसिटी, चिपसेट और ऑपरटिंग सिस्टम जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में संकेत मिला है। XpertPick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि FCC के डेटाबेस पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर -  XT2535 के साथ देखा गया है। यह मॉडल नंबर इस स्मार्टफोन के इटली में लॉन्च किए जाने वाले वेरिएंट का हो सकता है। इसके XT2535-1 और XT2535-2 मॉडल नंबर अन्य रीजंस के मॉडल्स के लिए हो सकते हैं। 

Moto G06 में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और LTE के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। IMEI के डेटाबेस से Moto G06 का कोडनेम Lagos होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Extreme दिया जा सकता है। इसमें न्यूनतम 4 GB का RAM हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। 

हाल ही में मोटोरोला ने भारत में G86 Power 5G को भारत में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1.5K Super HD pOLEd डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसे Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K Super HD pOLEd डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। G86 Power 5G की 6,720 mAh की बैटरी 33 W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें  बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »